News in Brief

S Jaishankar: भगवान कृष्ण और हनुमान को लेकर अक्सर चर्चा छिड़ी रहती है. भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद भी जिंदगी को कैसे जीना है, पुणे में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भगवान कृष्ण और भगवान हनुमान को लेकर कहा कि दोनों सबसे महान डिप्लोमैट थे, एक महाभारत की कहानी के महान डिप्लोमैट हैं, तो दूसरे रामायण के महान डिप्लोमैट हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा, जानते हैं. 

कोएलिशन पॉलिटिक्स का है दौर
पुणे बुक फेस्टिवल में बोलते हुए जयशंकर ने यह भी कहा कि आज की दुनिया कोएलिशन पॉलिटिक्स का दौर है.  किसी के पास मेजॉरिटी नहीं है, किसी कोएलिशन के पास मेजॉरिटी नहीं है तो क्या होता है कि लगातार कॉम्बिनेशन बनते हैं, डील होती हैं, कोई ऊपर होता है, कोई नीचे होता है, कोई मुद्दा सामने आता है, मल्टीपोलर दुनिया कई पार्टियों के होने जैसी है. कभी आप एक के साथ होते हैं, किसी दूसरे मुद्दे के लिए आप दूसरे के साथ होते हैं लेकिन हर समय, मेरा एक ही उसूल है, जो मेरे देश की मदद करना है इसलिए जो भी मेरे देश की मदद करता है, वह मेरी चॉइस है.

ये है जरूरत 
इसके अलावा कहा कि स्ट्रेटेजिक सोच के क्षेत्र में भारतीय शब्दों, कॉन्सेप्ट और कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल करने और उन्हें पॉपुलर बनाने की जरूरत है. ज्यादातर टेक्स्टबुक जो आपको मिलती हैं, वे पश्चिमी लोगों की लिखी होती हैं. मैं बार-बार यह पढ़कर थक गया था कि हम बहुत स्ट्रेटेजिक हैं, लेकिन भारत में स्ट्रेटेजी और स्टेटक्राफ्ट की कोई परंपरा नहीं है. हम अपनी मान्यताओं, अपने कल्चर के साथ बड़े हुए हैं, हम अपने शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते और दुनिया भी हमारे शब्दों को नहीं जानती. यह भावना मेरे अंदर बढ़ रही थी मैं दुनिया को वह समझाना चाहता हूं जो मैंने लंबे समय से महसूस किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

कौन है महान डिप्लोमैट?
आगे कहा कि हमें लगता है कि महाभारत पावर के बारे में है, यह स्ट्रगल के बारे में है, यह परिवार के बारे में है. हम नेचुरली रामायण की सारी कॉम्प्लेक्सिटी, टैक्टिक्स, स्ट्रेटेजी, गेम प्लान के बारे में नहीं सोचते. इसके अलावा कहा कि जब किसी ने मुझसे पूछा, ‘आपके हिसाब से, सबसे महान डिप्लोमैट कौन हैं? तो मैंने कहा, भगवान कृष्ण और हनुमान, उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि एक इस कहानी, महाभारत का महान डिप्लोमैट है, दूसरा रामायण का महान डिप्लोमैट है.

श्रीलंका विजय पर कही ये बात
जयशंकर ने कहा कि भगवान हनुमान को असल में जानकारी लेने के लिए श्रीलंका भेजा गया था, सोचिए हनुमान ने क्या किया, हनुमान को असल में जानकारी लेने के लिए श्रीलंका भेजा गया था, वह जानकारी ले पाए, वह मां सीता से मिलने तक जा पाए, वह उनका हौसला बढ़ा पाए, वह दरबार में जा पाए, रावण के पूरे सेटअप का जायजा ले पाए, उन्होंने विभीषण को टैलेंट से बचाया और फिर एक तरह से वह रावण को साइकोलॉजिकली हरा पाए. आपको इससे बड़ा डिप्लोमैट कौन मिल सकता है? उन्हें एक काम दिया गया था और उन्होंने दस काम किए और वह भी उम्मीद से बढ़कर, अब, अगर आप जैसा इंसान दुनिया के सामने नहीं आता है, तो मुझे लगता है कि हम अपने कल्चर के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं.