News in Brief

Maharashtra Civic Polls: महाराष्ट्र में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है, ऐसा कहना अपवाद नहीं होगा. दरअसल, महाराष्ट्र के 29 नगर पालिकाओं में से 20 महानगर पालिका में बीजेपी का मेयर चुना गया है. इसके अलावा शिवसेना (शिंदे गुट) के तीन मेयर चुने गए हैं. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी शहरी स्थानीय निकायों में एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है, जिसने 20 महापौर पदों और 17 उप महापौर पदों पर जीत हासिल करके निर्णायक बहुमत प्राप्त किया है.

भिवंडी में भी मेयर चुनाव संपन्न 

भिवंडी में शुक्रवार को हुए चुनाव में नया मेयर चुन लिया गया है, जहां पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां पर भाजपा के बागी काउंसलर नारायण चौधरी कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन से मेयर चुने गए.  भिवंडी में कल ही चुनाव हुए थे और नारायण चौधरी को 90 सदस्यों वाली महानगरपालिका में 48 वोट मिले, इसके अतिरिक्त बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी स्नेहा पाटिल को सिर्फ 16 वोट ही मिल सके. यहां पर बहुमत का आंकड़ा 46 था. 

राज्य में किसके कितने मेयर?

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में से मुंबई समेत 20 महानगर पालिका में बीजेपी का मेयर बना है. वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के कुल 3 मेयर बने और यानी पहले और दूसरे नंबर की पार्टियों के बीच में 17 का फासला है. इसके अलावा बीजेपी के बागी नगरसेवकों के साथ कांग्रेस ने भिवंडी में मेयर चुना है, जो भाजपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. शिवसेना (यूबीटी) सिर्फ एक जगह परभणी में मुस्लिम मेयर बनाने में सफल रही. अजित पवार की एनसीपी ने अहिल्याबाई नगर में मेयर बनने में सफलता हासिल की है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: हर धर्म का अलग देश तो हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं? वंदे मातरम् का विरोध करने वालों को अन्नू कपूर ने सुनाई खरी-खरी

15 जनवरी को हुए थे चुनाव 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कुल 29 नगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को 2026 को वोटिंग हुई थी. इसके अगले दिन वोटों की गिनती की गई. इस चुनाव में सबसे अधिक नजर मुंबई महानगरपालिका (BMC) के परिणामों पर रही. बीएमसी चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. बीजेपी ने कुल 227 सीटों में से 89 सीटों पर जीत हासिल की और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 29 सीटों पर जीती थी. बीएमसी के चुनाव में महायुति गठबंधन को बहुमत मिला है और भाजपा की रितु तावड़े मुंबई की नई मेयर बनी हैं. (रिपोर्ट- अश्विनी पांडेय)

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 7 में से मिलेगी सिर्फ 1 राज्यसभा सीट; शरद पवार और उद्धव ठाकरे से टकराने के मूड में कांग्रेस