News in Brief

मुंबई: महाराष्ट्र विधान सभा सचिवालय भवन में बम मिलने की सूचना पर मुंबई पुलिस के बम (Bomb) स्कवाड ने बिल्डिंग की तलाशी शुरू कर दी है. पहली नजर में इसे झूठी कॉल माना जा रहा है लेकिन सिक्योरिटी एजेंसियां कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं. 

कंट्रोल रूम में आई थी कॉल

मुंबई पुलिस के मुताबिक, उसके डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई. जिसमें कहा गया कि महाराष्ट्र विधान सभा सचिवालय (Maharashtra Legislature Secretariat) में बम (Bomb) रखा हुआ है. कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया और फोन काट दिया. सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कवाड को मौके की ओर रवाना किया गया है. 

फिलहाल चल रही है चेकिंग

पुलिस के मुताबिक सचिवालय भवन (Maharashtra Legislature Secretariat) में फिलहाल चेकिंग चल रही है. भवन के हर कमरों को बारीकों से खंगाला जा रहा है. इसके साथ ही सीसीटीवी की मदद से भवन में आने-जाने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पहली नजर में यह कॉल फर्जी मानी जा रही है. फिर भी सचिवालय भवन का मामला होने की वजह से बिल्डिंग की सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है. 

LIVE TV