News in Brief

Rajya Sabha Election 2026: अगले महीने 16 मार्च को राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होने हैं. इसमें महाराष्ट्र की भी 7 सीटें शामिल हैं, हालांकि विपक्षी गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) को 6 सीटों पर अपनी हार साफ दिखाई दे रही है. MVA में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP) के पास एक सीट जीतने लायक ही संख्याबल है. ऐसे में इस एक सीट के लिए तीनों मुख्य पार्टियां अपना-अपना दावा ठोक रही हैं. 

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने शुक्रवार को कहा,’चूंकि गठबंधन में हमारे पास विधायकों की दूसरी सबसे बड़ी तादाद है, इसलिए कांग्रेस को या तो राज्यसभा सीट या एमएलसी सीट मिलनी चाहिए.’ जबकि उद्धव सेना के नेता संजय राउत ने सुलह का रुख अपनाते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियां एक साथ बैठकर उम्मीदवार का फैसला करेंगी. राउत ने कहा,’हमारे पास राज्यसभा की एक सीट के लिए पर्याप्त संख्या बल है. तीनों पार्टियां बैठकर यह तय करेंगी कि महाराष्ट्र के हितों और पहचान के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार कौन है. यह फैसला सर्वसम्मति से लिया जाएगा.’ संजय राउत ने कहा कि राज्यसभा में मराठी भाषी उम्मीदवार भेजना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा,’हमें राज्यसभा में एक मराठी भाषी उम्मीदवार भेजना होगा जो महाराष्ट्र के हित में मुद्दे उठाएगा.’

यह भी पढ़ें: जिस फॉर्मूले से बीजेपी ने कई राज्यों में सरकार बनाई, अब उसी ‘बागी कार्ड’ से कांग्रेस ने दिया जवाब

Add Zee News as a Preferred Source

तीनों पार्टियों में क्यों हुआ है विवाद?

MVA की तीनों बड़ी पार्टियां इस एक सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही हैं. इसलिए खींचतान बढ़ गई है. राजनीतिक दिग्गजों का कहना है कि कांग्रेस अब गठबंधन में कमजोर भूमिका नहीं निभाना चाहती और सीधे राज्यसभा जैसी राष्ट्रीय सीट मांग रही है. अगर सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी तो MVA की एकता और भविष्य के चुनावी तालमेल पर असर पड़ सकता है.

राज्यसभा की 6 सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए 16 मार्च को चुनाव होगा. राज्यसभा चुनाव में विधायक वोट करते हैं. राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए लगभग 37 विधायकों का समर्थन (कोटा) चाहिए. MVA के पास सिर्फ एक सीट जीतने लायक विधायक ही हैं. शिवसेना (यूबीटी) के पास सबसे ज्यादा 20 विधायक हैं, उसके बाद कांग्रेस के पास 16 और एनसीपी (एसपी) के पास 10 हैं.

राज्यसभा रिटायरमेंट 2026: महाराष्ट्र की 7 सीटें समेत कुल 36 सीटें खाली

क्रमराज्यसांसद का नामसेवानिवृत्ति
1महाराष्ट्रडॉ. भागवत कराड02.04.2026
2डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान
3प्रियंका चतुर्वेदी
4शरदचंद्र पवार
5धैर्यशील मोहन पाटिल
6रजनी अशोकराव पाटिल
7रामदास आठवले
8ओडिशाममता महंता02.04.2026
9मुजिबुल्ला खान
10सुजीत कुमार
11निरंजन बिशी
12तमिलनाडुएन.आर. एलंगो02.04.2026
13पी. सेल्वराजू
14एम. थम्बीदुरई
15तिरुची शिवा
16डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू
17जी.के. वासन
18पश्चिम बंगालसाकेत गोखले02.04.2026
19ऋताब्रता बनर्जी
20बिकाश रंजन भट्टाचार्य
21मौसम नूर
22असमरामेश्वर तेली09.04.2026
23भुवनेश्वर कलिता
24अजीत कुमार भुइयां
25बिहारअमरेंद्र धारी सिंह09.04.2026
26प्रेम चंद गुप्ता
27रामनाथ ठाकुर
28उपेंद्र कुशवाहा
29हरिवंश नारायण सिंह
30छत्तीसगढ़के.टी.एस. तुलसी09.04.2026
31फूलो देवी नेताम
32हरियाणाकिरण चौधरी09.04.2026
33राम चंद्र जांगड़ा
34हिमाचल प्रदेशइंदु बाला गोस्वामी09.04.2026
35तेलंगानाडॉ. अभिषेक मनु सिंघवी09.04.2026
36के.आर. सुरेश रेड्डी