News in Brief

Nagabandham Teaser Out: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म ‘नागबंधम’ का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. सुपरस्टार महेश बाबू ने रविवार 15 फरवरी को इस फिल्म का टीजर जारी किया, जिसे बहुत ही बड़े स्केल पर तैयार किया गया है. टीजर को देखने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

‘नागबंधम’ फिल्म का टीजर 
‘नागबंधम’ विराट कर्णा स्टारर फिल्म है, टीजर रिलीज होने से पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है और अब टीजर ने आते ही सबकी एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ा दी है. टीजर के बारे में बात करें तो प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को काफी बड़े बजट और बड़े स्केल पर बनाया है. इसमें वर्ल्ड क्लास प्रोडक्शन वैल्यू की झळक साफ नजर आ रही है. टीजर की शुरुआत में आप देखेंगे कि हिमालय की रहस्यमय वादियों के बैकड्रॉप से होती है और धीरे-धीरे एक ऐसी दुनिया का दरवाजा खुलता है, जहां एक सदियों पुराना गहरा राज दफन है. जब एक इंसान अपने लालच के चलते इस ब्रह्मांडीय सच को उजागर करता है तो इंसान को जवाब देने के लिए नियति अपना योद्धा चुनती है. 

फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी 
‘नागबंधम’ की कहानी को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म अब्दाली के ऐतिहासिक अफगान आक्रमण से प्रेरित है. फिल्म में इतिहास के साथ माइथोलॉजी और आध्यात्मिक युद्ध का अनोखा मेल देखने को मिलेगा. टीजर में आपको साफ देखने को मिलेगा कि फिल्म सांस्कृतिक विरोध और दैवीय सुरक्षा के बीच के टकराव को दिखाने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

मेकर्स ने लिखा दमदार कैप्शन
फिल्म के टीजर को रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा ‘ब्रह्मा की रचना से जन्मा. विष्णु के धर्म से सुरक्षित. महादेव के क्रोध से शक्ति प्राप्त. ‘  यह दमदार लाइन फिल्म में एक ऐसे हीरो की तरफ इशारा करती है, जो दिव्यता, नियति और विनाश का सामना करते की ताकत रखता है. बता दें ने टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चाएं तेज हो गई हैं.