News in Brief

महाराष्ट्र में अब BMC समेत 29 बड़े शहरों के लिए नए मेयर महापौर चुनने की बारी है. इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि आज एक बड़ा फैसला होने वाला है. आज सरकार का नगर विकास विभाग यह साफ कर देगा कि किस शहर की मेयर की कुर्सी किसके लिए आरक्षित होगी. साथ ही आज पता चल जाएगा कि किस शहर में महिला मेयर बनेगी, कहां ओबीसी (OBC), कहां अनुसूचित जाति (SC) और कहां सामान्य वर्ग (General) का मेयर चुना जाएगा. लॉटरी और आरक्षण की इस प्रक्रिया के बाद यह साफ हो जाएगा कि किस शहर की कमान किस वर्ग के हाथ में होगी. 

लॉटरी से तय होगा मेयर का नाम
सभी शहरों में नए चुने गए पार्षदों की एक खास मीटिंग बुलाई जाएगी जिसमें पार्षद वोट डालकर अपना मेयर चुनेंगे. पार्षदों के वोट डालने से पहले यह तय होना जरूरी है कि मेयर की कुर्सी किस जाति या वर्ग के लिए होगी. इसका फैसला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मंत्रालय लॉटरी निकाल कर करेगा. आज ही वह लॉटरी खुलने वाली है.

महिला कोटे में गया मुंबई का मेयर पोस्ट
मुंबई में मेयर चुनने के लिए निकाली गई लॉटरी का नतीजा आ गया है. इस बार मुंबई की मेयर की कुर्सी महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है. मुंबई के साथ-साथ पुणे, नागपुर, नासिक, नवी मुंबई, ठाणे और नागपुर जैसे बड़े शहरों में भी मेयर की सीट महिलाओं के लिए रिजर्व हो गई है. इसका मतलब है कि इन शहरों में अब महिला मेयर ही बनेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

किस शहर में कौन होगा मेयर?
इस बार General Open Category के 17 मेयर होंगे जिसमें 9 महिला और 8 पुरुष हैं. जैसे- नवी मुंबई (महिला), नांदेड़ (महिला), पुणे (महिला), मुंबई (महिला), मालेगांव (महिला), मिरा भायंदर (महिला), नागपुर (महिला), नासिक (महिला), धुले (महिला). पुरुषों के कोटे में अमरावती, संभाजीनगर, परभणी, वसई विरार, सांगली, सोलापुर, भिवंडी, पिंपरी चिंचवड़ की सीटें जाएंगी. 

शिवसेना ने जताया कड़ा विरोध
शिवसेना (UBT) ने नेता किशोरी पेडनेकर विरोध किया है. उनका कहना है कि इसके पहले मुंबई में ओपन कैटेगरि थी तो इसबार क्यों फिर से ओपन रखा गया. किशोरी पेडनेकर का आरोप है कि, हमारे पास ST कैंडिडेट था इसलिए मैनेज कर लॉटरी हुआ है. ST में 3 से ज्यादा होंगे तो ही ST कैटेगरी में लाटरी होगा ये पहले नहीं बताया था.