News in Brief

Mumbai Crime: मुंबई के वडाला में एक विवादित घटना हुई जब एक ऐप-बेस्ड सर्विस प्रोवाइडर के लिए काम करने वाली मसाज थेरेपिस्ट ने अपने क्लाइंट पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, 46 वर्षीय महिला ने फ्रोजन शोल्डर के इलाज के लिए थेरेपिस्ट से सेशन बुक किया था.

पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि थेरेपिस्ट का व्यवहार विजिट के दौरान असहज महसूस कराने वाला था. इसके चलते पीड़ित ने इलाज रोकने और सेशन कैंसिल करने का निर्णय लिया. आरोप है कि इस पर थेरेपिस्ट गुस्से में आ गई जिसके बाद उसने पीड़िता को गालियां दीं और फिर उस पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी…’, BJP विधायक हिरन चटर्जी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Add Zee News as a Preferred Source

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें थेरेपिस्ट और पीड़ित के बीच विवाद देखा जा सकता है. पुलिस ने पुष्टि की कि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी उन्हें मिली और तत्काल जांच शुरू की गई. वडाला पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज किया है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर रवि पुजारी मुंबई से गिरफ्तार, रेमो डिसूजा से मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती

 थेरेपिस्ट हुई फरार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपी थेरेपिस्ट पहले ही फरार हो चुकी थी. पुलिस फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. पुलिस ने कहा कि हमें इस घटना की शिकायत मिली है. वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.