News in Brief

Abhiraj Minawala Hint on Mardaani 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स देखने को मिला. फिल्म सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन अभिराज मीनावाला ने किया है. हाल ही में अभिराज ने फिल्म की सफलता पर बात की और चौथे पार्ट को लेकर हिंट भी दिया. ‘मर्दानी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 18 दिन हो गए है और अब तक फिल्म ने 44 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

फिल्म ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी ने लेडी पुलिस ऑफिसर शिवानी रॉय के किरदार के साथ धांसू कमबैक किया है. फिल्म को अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की सफलता के बाद डायरेक्टर अभिराज मीनावाला ने मर्दानी 4 पर अपडेट देते हुए बताया कि वो चौथा पार्ट बनाएंगे, लेकिन तभी जब उनके पास अच्छी स्क्रिप्ट होगी. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा परिवार

Add Zee News as a Preferred Source

‘मुझे लगता है कि मर्दानी 4 बननी चाहिए’
डायरेक्टर ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि ‘मुझे लगता है कि मर्दानी 4 बननी चाहिए. मर्दानी 1 और मर्दानी 2 ने हमें मर्दानी 3 बनाने के लिए मजबूर किया. लेकिन हां, अगर आप ‘मर्दानी 2′ देखें जो साल 2019 में आई और अब 2026 में है, इसमें जरूरी बात ये है कि मुझे लगता है कि मर्दानी 4 तभी बननी चाहिए जब हमारे पास अच्छी और सही स्क्रिप्ट हो.’

‘कई सालों से यशराज फिल्म्स से जुड़े’
यशराज फिल्म्स के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि उनका सफर कई साल पहले एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू हुआ था और तब से अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में लगातार काम करने से ये आगे बढ़ा है. उन्होंने बताया कि मैं कई सालों से यशराज फिल्म्स से जुड़ा हुआ हूं. मेरा सफर असल में ‘रॉकेट सिंह’ से शुरू हुआ था. मैंने लंबे समय तक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया और लगातार एक फिल्म से दूसरी फिल्म में जाता रहा.

‘कोई तय नहीं कर सकता सफलता’
फिल्म के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए मीनावाला ने बताया कि ऑडियंस का रिस्पॉन्स जबरदस्त मिल रहा है. कोई भी फिल्म की सफलता तय नहीं कर सकता है. कंटेंट और ऑडियंस ही किंग है. मुझे ऐसी फिल्म बनाने के लिए दर्शकों से कई डायरेक्ट मैसेज मिले हैं, जिनमें उन्होंने मुझे धन्यवाद दिया है. ये अनएक्पेक्टेड और बहुत मोटिवेटिंग था.