)
Hina Khan Revelation: टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकीं हिना खान ने हाल ही में खुलकर बताया कि उनके करियर और कमाई की असली नींव किस शो ने रखी. हिना ने कहा कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सिर्फ उन्हें घर-घर में पहचान दिलाने वाला शो नहीं था, बल्कि उनकी सबसे बड़ी कमाई भी इसी से हुई. राजन शाही के इस लंबे चलने वाले शो से उन्होंने टीवी में डेब्यू किया था, जो आगे चलकर उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया.
हाल ही में एल्विश यादव के साथ बातचीत में हिना से इस बारे में पूछा गया कि राजन शाही और एकता कपूर में से किसके साथ काम करके उन्हें ज्यादा फायदा हुआ? हिना ने बिना झिझक साफ जवाब दिया कि पैसों के मामले में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सबसे ऊपर रहा. उन्होंने साफ कहा कि एकता कपूर के शोज जरूर खास थे, लेकिन समय के लिहाज से छोटे रहे. अपनी बात समझाते हुए हिना ने कहा, ‘‘नागिन’ मैंने कम समय के लिए किया था. एकता के साथ ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का रोल 6-7 महीने किया.
8 साल तक ‘ये रिश्ता’ शो में किया काम
लेकिन अगर पैसों की बात करें तो जरूर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’. उन्होंने बताया कि एक शो में लंबे समय तक टिके रहना फाइनेंशियली कितना फायदेमंद होता है, ये उन्हें ‘ये रिश्ता’ ने सिखाया. हिना ने आगे कहा, ‘मैंने ये शो पूरे 8 साल किया. मेरी जितनी भी संपत्ति है, उसका बड़ा हिस्सा इसी शो से आया है’. उन्होंने माना कि इसके बाद भी उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का योगदान सबसे ज्यादा रहा. फैंस आज भी उन्हें अक्षरा सिंघानिया के किरदार से जोड़कर देखते हैं.
गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से चोरी-छिपे शादी कर चुके हैं आमिर खान? नए घर में साथ रहने की खबरों से मचा हंगामा, तो एक्टर बोले- ‘मैं सीरियस हूं…’
‘ये रिश्ता’ ने दी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी
जो उनके करियर का सबसे यादगार रोल बन चुका है. हिना की इस ईमानदारी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई. लोगों ने कहा कि अक्सर स्टारडम की बात होती है, लेकिन टीवी पर लगातार काम करने से मिलने वाली फाइनेंशियल स्टेबिलिटी पर कम बात होती है. हिना का बयान उन कलाकारों के लिए मिसाल बना, जो लंबे समय तक किसी शो से जुड़े रहकर मजबूत करियर बनाते हैं और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी सुरक्षित करते हैं. अक्षरा से कोमोलिका तक हिना का सफर काफी दिलचस्प रहा है.
ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान
‘ये रिश्ता’ छोड़ने के बाद हिना कखान ने रियलिटी शोज में भी खुद को साबित किया. ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 11’ में उनकी मौजूदगी ने उन्हें और फेमस बनाया. इसके बाद एकता कपूर का शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का नेगेटिव रोल, फिल्में, वेब सीरीज और हाल ही में पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो में नजर आना, उनके बदले हुए और मजबूत करियर की कहानी कहता है. बता दें, इस समय हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं और मजबूती से आगे बढ़ रही हैं.
