Bengaluru News: कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो इंसान को अंदर तक तोड़ देते हैं, कभी-कभी तो ये जख्म नासूर बन जाते हैं फिर इंसान समझ नहीं पाता है कि उसे आखिर क्या करना चाहिए. कुछ लोग इन जख्मों को भरने के तरीके खोजते हैं तो कुछ लोग दुनिया को अलविदा कह देते हैं. बेंगलुरु से भी एक ऐसा मामला सामने आया है, यहां पर 26 साल के बॉडी बिल्डर ने सुसाइड कर लिया, ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई है.
तीन साल से रिलेशन में था
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेशे से बॉडी बिल्डर और जिम ट्रेनर किरण पिछले तीन साल से उस महिला के साथ रिलेशनशिप में था. शनिवार को, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिला, तो उसने उसे किसी और आदमी से अपनी सगाई के बारे में बताया. इससे परेशान होकर, वह अपने महालक्ष्मी लेआउट वाले घर वापस आया और खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया, जहां कथित तौर पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी.
पुलिस कर सही है जांच
जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो उसके परिजनों को टेंशन होने लगी फिर घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया, जैसे ही दरवाजा तोड़ा तो परिजनों के होश उड़ गए, मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने किरण की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. इसमें पुलिस के हाथ एक डेथ नोट भी लगा है जिसे किरण के कमरे से बरामद किया गया है.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
