Haseen Mastan: कहते हैं कि जब वक्त बदलता है तो बाजियां नहीं जिंदगियां पलट जाती हैं. एक वक्त जिनके नाम की तूती बोलती थी अब उनके बच्चे न्याय की गुहार लगा रहे हैं. अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से शोषण और प्रॉपर्टी चोरी के एक मामले में न्याय की गुहार लगाई है. साथ ही साथ उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है.
किया गया रेप
उसने दावा किया कि उसके मामा के बेटे, जिससे उसकी 1996 में जबरदस्ती शादी हुई थी, उसने उनके साथ रेप किया, इतना ही नहीं उसके साथ बुरा बर्ताव किया और उसकी प्रॉपर्टी पर दावा करने के लिए उसकी पहचान चुराई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति की उनसे पहले 8 बार शादी भी हो चुकी थी, जब उनकी शादी हुई तो वो नाबालिग थी.
सुसाइड की कोशिश की
उनका आरोप है कि उन पर शादी के लिए दबाव डाला गया और उन्हें बहुत सदमा लगा, उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की. हसीन मस्तान मिर्जा ने ने बातचीत के दौरान कहा कि मैंने अमित शाह, मोदी से रिक्वेस्ट की है, बहुत कुछ हो रहा है, रेप, मर्डर, हर दिन कुछ न कुछ हो रहा है. जैसे मेरे साथ हुआ है, रेप, मर्डर की कोशिश, बाल विवाह हुआ, मेरी प्रॉपर्टी ले ली गई, और मेरी पहचान छिपाई गई. इसलिए मैंने कहा था कि अगर कानून सख्त होगा, तो लोग जुर्म करने से डरेंगे.
नहीं मिला है न्याय
हसीन की यह अपील पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट किए गए एक वीडियो के बाद आई है, जिसमें उन्होंने न्याय के लिए अपने चल रहे संघर्ष को हाईलाइट किया है, जिसमें उन्होंने फिर से PM मोदी और अमित शाह से अपील करते हुए कहा कि उन्हें सालों से न्याय नहीं मिला है, उन्होंने PM मोदी के तीन तलाक कानून की तारीफ की लेकिन ऐसे मामलों में तुरंत न्याय के लिए सख्त कानूनों की रिक्वेस्ट की, और कहा कि इस्लाम में धार्मिक कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा है. इस्लाम में तीन तलाक का गलत इस्तेमाल हो रहा था. जिस तरह से मोदी ने बिल पास किया और महिलाओं का आशीर्वाद उनके साथ है कि उन्होंने उन्हें ऐसे कानून से छुटकारा दिलाया.
दो साल बाद पता चला
साथ ही साथ कहा कि मेरी शादी मेरे मामा के बेटे से हुई थी, यह घटना 1996 में हुई थी, उसने प्रॉपर्टी के लिए मेरा रेप किया और मुझे दो साल बाद पता चला कि मेरे पिता गुजर गए हैं, मैंने तीन बार सुसाइड की भी कोशिश की, इसके अलावा कहा कि शादी मानने का दबाव मां पर भी डाला गया. उन्हें परिवार से दूर रखा गया, पिता की मौत के 2 साल बाद उन्हें पता चला, हालांकि इसके बाद मुझे लगा कि मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं हैं. (ANI)
