News in Brief

पिछले कुछ समय से देश भर में आवारा कुत्तों को लेकर आवारा कुत्तों का मामला काफी गर्माया हुआ है जिसे लेकर आज देश की सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी है. मामले की गंभीरता को समझते हुए SC ने कहा है कि, आज हम इस मामले में सभी को विस्तार से सुनेंगे जिसमें कुत्ते के काटे जाने के शिकार पीड़ितों, डॉग लवर्स को और कुत्तों से नफरत फैलाने वाले शामिल होंगे. कोर्ट को बताया गया कि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाट और पंजाब जैसे राज्यों ने अभी तक पिछले आदेश के अमल को लेकर जवाब दाखिल नहीं किया है. 

शुरू हो गई है सुनवाई
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कार्यवाही की शुरुआत करते हुए कहा कि, अदालत आवारा कुत्तों के मामले में समर्थकों और आलोचकों दोनों की ही बात सुनने को तैयार है. उन्होंने इस मुद्दे की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि आज पीठ के पास सभी के नजरिए को सुनने का पूरी समय है. इस टिप्पणी ने सार्वजनिक सुरक्षा और पशु कल्याण से संबंधित विभिन्न हितधारकों और परस्पर विरोधी चिंताओं को शामिल करते हुए एक विस्तृत सुनवाई का माहौल तैयार किया.

यह भी पढ़ें: 250 साल पुरानी है वो मस्जिद, जिसके पास चला MCD का बुलडोजर, पुलिस पर हुआ पथराव; किसने बनवाई थी?

Add Zee News as a Preferred Source

डॉग लवर के वकील ने क्या कहा?
डॉग लरर्स की ओर से पेश वकील ने कहा कि, आवारा कुत्तों की सही आबादी का पता होना चाहिए तभी तो हमें पता चलेगा कि हमें कितने डॉक्टर स्टेरलाएजेशन सेंटर या शेल्टर होम की जरूरत है. वकील ने कहा कि, समाज को कुत्तों के साथ उदार दिल दिखाने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि कुत्ते हमें क्यों नहीं काटते, इसलिए क्योंकि हम उनसे प्यार से पेश आते हैं.

कुत्ते के काटे जाने के शिकार
सुनवाई के दौरान आवारा कुत्तों के काटे जाने के शिकार 80 वर्षीय पीड़ित की ओर से वकील ने कहा कि हम कुत्तो के खिलाफ नहीं है.  लेकिन 6.2 करोड़ की आबादी वाले देश मे हालात अब कंट्रोल से बाहर हो रहे हैं. वकील ने मांग की कि आवारा कुत्तो को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को और सख्त किया जाना चाहिए.

कपिल सिब्बल से सुप्रीम कोर्ट का सवाल
डॉग लवर की ओर से बोलने के लिए जब कपिल सिब्बल उठे तो कोर्ट ने उनसे पूछा कि चिकन और गोट्स को लेकर आपका क्या कहना है. इस सवाल का जवाब देते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि, मैनें चिकन खाना छोड़ दिया है. सिब्बल ने कहा कि, अगर एक टाइगर किसी पर हमला करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि सभी टाइगर को पिंजरे में बंद कर दिया जाए.