
Aditya Dhar Expresses His Gratitude: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक फिल्म की चर्चा लगातार बनी हुई है. आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी इसकी तारीफ कर रहे हैं, जिनमें राम गोपाल वर्मा का नाम भी जुड़ चुका है.
हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने X हैंडल पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी छलांग है’. उनके मुताबिक आदित्य धर ने अकेले दम पर ये दिखा दिया है कि भारतीय सिनेमा का भविष्य कितना दमदार हो सकता है, फिर चाहे वह नॉर्थ हो या साउथ. उन्होंने कहा कि ये फिल्म दर्शकों से ध्यान मांगती नहीं, बल्कि खुद ही उसे बांध लेती है. कहानी, माहौल और ट्रीटमेंट मिलकर दिमाग पर सीधा असर डालते हैं.
DHURANDHAR is not a film , it is a QUANTUM LEAP in INDIAN CINEMA
Add Zee News as a Preferred Source![]()
I believe that @AdityaDharFilms has completely and single handedly changed the future of Indian cinema , be it north or south ..That’s because Duradhar is not just a film.. it is a quantum leap
What Dhurandhar…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) December 19, 2025
‘धुरंधर’ के कायल हो गए राम गोपाल वर्मा
उन्होंने तारीफ करते हुए आगे लिखा, ‘‘धुरंधर’ की सबसे बड़ी ताकत उसका विजन है, जो सिर्फ आंखों तक सीमित नहीं रहता. आदित्य धर सीन डायरेक्ट नहीं करते, बल्कि किरदारों और दर्शकों की मेंटल कंडीशन को डिजाइन करते हैं. हर सीन में एक दबाव महसूस होता है, जैसे कहानी धीरे-धीरे कसती जा रही हो. साउंड, सन्नाटा और माहौल मिलकर ऐसा तनाव बनाते हैं, जो आखिर तक बना रहता है और फिल्म खत्म होने के बाद भी असर छोड़ता है’.
जमकर की ‘धुरंधर’ की तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने तकनीकी पहलुओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये फिल्म मेनस्ट्रीम सिनेमा की भाषा को नए तरीके से पेश करती है. साउंड डिजाइन सीन को सजाने के लिए नहीं, बल्कि उसे और गहरा बनाने के लिए है. कैमरा सिर्फ देखता नहीं, बल्कि शिकारी की तरह घूमता है. एक्शन दिखावे के लिए नहीं, बल्कि कहानी की जरूरत के मुताबिक है. फिल्म किसी ट्रेंड या हॉलीवुड की नकल नहीं करती और यही इसे खास बनाती है’.
5 मिनट 31 सेकंड का वो मस्ती भरा रोमांटिक गाना, आज भी इसके दीवाने हैं लोग, सुनते हैं बार-बार, फिर भी नहीं भरता दिल
राम गोपाल वर्मा को आदित्य का दिल से धन्यवाद
आदित्य धर ने भी राम गोपाल वर्मा को दिल से धन्याव देते हुए उनके ट्वीट पर रिप्लाई किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सर… अगर ये ट्वीट कोई फिल्म होती, तो मैं इसे पहले दिन पहला शो देखने जाता, आखिरी लाइन में खड़ा होता और बदला हुआ बाहर आता. मैं सालों पहले एक सूटकेस, एक सपना और एक अजीब सा यकीन लेकर मुंबई आया था कि मैं एक दिन राम गोपाल वर्मा के अंडर काम करूंगा. ऐसा कभी नहीं हुआ. लेकिन कहीं न कहीं, अनजाने में मैंने आपके सिनेमा में काम किया’.
Sir…
If this tweet were a film, I would have gone to watch it first day first show, stood in the last row, and come out changed.
I came to Mumbai years ago carrying one suitcase, one dream, and an unreasonable belief that I would one day work under Ram Gopal Verma. That never…— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) December 19, 2025
आपकी फिल्मों से फिल्में बनाना सीखा- आदित्य धर
उन्होंने आगे लिखा, ‘आपकी फिल्मों ने मुझे फिल्में बनाना नहीं सिखाया, उन्होंने मुझे खतरनाक तरीके से सोचना सिखाया. आपका ये कहना कि ‘धुरंधर’ एक बड़ी छलांग है, अजीब, इमोशनल और सच कहूं तो थोड़ा गलत लगता है, क्योंकि अब मैं आगे जो भी करूंगा, उसे इस ट्वीट जैसा ही महसूस करना होगा. आप मेरे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक थे जिन्होंने इंडियन सिनेमा को निडर, बेबाक और जिंदादिल महसूस कराया. अगर ‘धुरंधर’ में उस DNA का थोड़ा सा भी हिस्सा है, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि जब मैं इसे लिख और डायरेक्ट कर रहा था, तो आपकी फिल्में मेरे दिमाग में फुसफुसाती थीं (कभी-कभी चीखती थीं)’.
दुनियाभर में ‘धुरंधर’ ने कमाए 700 करोड़
आखिर में उन्होंने लिखा, ‘अगर मैंने मान लिया है कि ऑडियंस इंटेलिजेंट है, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने पूरी जेनरेशन को सिखाया है कि सिनेमा को अपने एम्बिशन के लिए कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए. इस दरियादिली, इस पागलपन और इस वैलिडेशन के लिए धन्यवाद. मेरे अंदर का फैन बहुत खुश है. मेरे अंदर का फिल्ममेकर चैलेंज महसूस कर रहा है और जो लड़का RGV के अंडर काम करने मुंबई आया था. आखिरकार उसे महसूस हो रहा है कि उसे देखा जा रहा है’. बता दें, ये फिल्म अब तक भारत में 460 करोड़ और दुनियाभर में 700 करोड़ कमा चुकी है.
