News in Brief

SIR Draft Voter List Release: चुनाव आयोग की ओर से गुजरात और तमिलनाडु में आज शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई. लिस्ट के सामने आने के बाद अब वोटर्स आराम से इसमें अपना नाम चेक कर सकेंगे. बता दें कि इससे 3 दिन पहले चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, गोवा और राजस्थान की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी. तमिलनाडु में लाखों वोटर्स का मतदाता सूची से नाम हट चुका है. 

वोटर लिस्ट जारी 

आसान शब्दों में समझें तो SIR की इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को वोटर वेरिफिकेशन भी कहा जा सकता है. इस लिस्ट के जरिए स्थायी रूप से स्थानांतरित, लापता, पहले से नामांकित और मरे हुए लोगों समेत अन्य लिस्ट में शामिल लोगों की जानकारी मिल सकेगी. तमिलनाडु की बात करें तो यहां चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक SIR के बाद यहां के वोटर लिस्ट ले कुल 97 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं. संशोधन से पहले लिस्ट में कुल 64.1 लाख करोड़ वोटर्स शामिल थे. अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में केवल 54.3 लाख करोड़ वोटर्स ही वोट कर पाएंगे. 

तमिलनाडु के वोटर लिस्ट से हटे नाम  

कोयंबटूर की वोटर लिस्ट में सबसे बड़े बदलाव किए गए. इसमें मतदाता सूची से 6.5 लाख नाम हटा दिए गए हैं. यहां के कांचीपुरम में 2.74 लाख और डिंडीगुल जिले में 2.34 लाख नाम हटाए गए हैं. इसके अलावा करूर जिले से भी तकरीबन 80,000 नाम हटाए गए हैं. चेन्नई में भी मतदाता सूची से 14.25 लाख वोटर्स के नाम हटा दिए गए हैं. इनमें से 12 लाख से ज्यादा वोटर्स का निवास स्थान बदल चुका है तो वहीं 1.56 लाख मतदाता मृत हैं.     

Add Zee News as a Preferred Source

कैसे चेक करें अपना नाम?  

SIR की इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आप इस तरह से अपना नाम चेक कर सकते हैं. 

  1. सबसे पहले voters.eci.gov.in की वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद वेबसाइट में नीचे जाकर डाउनलोड इलेक्टोरल रोल के ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  3. अब इलेक्टोरल रोल का नया पेज खुलेगा, जिसमें अपने प्रदेश का नाम सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड डालें. 
  4. अब नया पेज खुलते ही जिलों के आधार पर जानकारी सामने आएगी. इसमें अपने जिले के नाम के सामने Show ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  5. अब आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी. इस लिस्ट में आपके सामने PDF फॉर्मेट में बूथ लेवल वोटर डाटा खुलकर सामने दिखेगा.