KC Venugopal: अक्सर देखा जाता है कि किसी न किसी बात को लेकर पक्ष-विपक्ष में तकरार छिड़ी रहती है. लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद हलचल मची है. उनके भाषण को लेकर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कल कहा था कि लोकसभा में BJP सदस्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने’ के लिए प्रिविलेज नोटिस देंगे. इसपर कांग्रेस MP वेणुगोपाल ने कहा कि मैं BJP को राहुल गांधी के भाषण का जवाब देने की चुनौती देता हूं.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं उन्हें राहुल गांधी के भाषण का जवाब देने का चैलेंज दे रहा हूं, LoP राहुल गांधी ने कल भाषण के दौरान सबसे जरूरी मुद्दे उठाए थे. निर्मला सीतारमण ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया. किरेन रिजिजू ने सदन के स्थगित होने के बाद एक वीडियो ट्वीट किया. उन्हें संसद का वीडियो कैसे मिला? पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर अब अनसंसदीय हो गए हैं. उनका काम संसद के सुचारू कामकाज के लिए विपक्ष के साथ कोऑर्डिनेट करना है, लेकिन वह खुद यह सब कर रहे हैं.
आगे कहा कि हम सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस फाइल करने जा रहे हैं. लोकसभा और राज्यसभा में प्रोसीजर और कंडक्ट ऑफ बिजनेस के बहुत साफ नियम हैं. जब कोई सदस्य दूसरे सदस्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने का इरादा रखता है, तो आपको नोटिस देना होगा और आरोप को साबित भी करना होगा. आगे कहा मैंने रिक्वेस्ट की है कि राहुल गांधी को हाउस में बुलाया जाए ताकि वे अपनी बातें साबित कर सकें. राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर बेकार और झूठे आरोप लगाए हैं.
साथ ही साथ कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है, किस आधार पर? उन्होंने बिना कोई नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रिजिजू ने यूनियन बजट 2026-27 पर बहस के दौरान भाषण देने के बाद राहुल गांधी के हाउस छोड़ने पर एतराज जताया, उन्होंने कहा कि BJP कांग्रेस लीडर के झूठ का जवाब देगी.
राहुल गांधी जानबूझकर अपने भाषण के बाद बार-बार ऐसा करते हैं, जो आम तौर पर झूठ और आरोपों से भरा होता है, वह भाग जाते हैं, और वह मंत्री का जवाब सुनने के लिए कभी नहीं बैठते. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास विपक्ष के नेता के पद के लायक कोई बहुत गंभीर स्वभाव या गंभीर चरित्र वाला व्यक्ति नहीं है. हमारी पार्टी ने यह स्टैंड लिया है कि हम राहुल गांधी के झूठ का बाहर मुकाबला करेंगे, लेकिन सदन के अंदर हम नोटिस देंगे. राहुल गांधी ने वादा किया है कि वह प्रमाणित करेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वह प्रमाणित नहीं कर सकते क्योंकि उन्होंने झूठ बोला. (ANI)
