News in Brief

नई दिल्ली: कहते हैं कि प्यार करने वाले एक-दूसरे की खुशी के लिए कोई भी हद पार कर सकते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक लड़की ने ऐसा किया, जो इस वक्त पर चर्चा का विषय बना हुआ है. युवती ने एक आईपीएस अधिकारी को मैसेज किया कि वह उसके बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश करें, जिससे कि उसके चेहरे पर कई महीनों से गायब मुस्कान वापस लौट आए.

इस पर आईपीएस अरुण बोथरा ने युवती के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘Done deal. पर पहले प्रोमिस करो कि शादी के बाद भी बंदे का इतना ही ध्यान रखोगी.’

बता दें युवती ने मैसेज में लिखा था, ‘हाय, आशा है ठीक होंगे. आपसे एक छोटी सी रिक्वेस्ट है. आज मेरे बॉयफ्रेंड का बर्थडे है. पिछले कुछ महीने उसके लिए बहुत मुश्किल थे और मैं किसी भी तरह उसके चेहरे पर मुस्कान वापस लाना चाहती हूं. उसके लिए यह दिन खूबसूरत बनाना चाहती हूं. क्या आप मेरी रिक्वेस्ट को मानते हुए ट्वीट करके उसको बर्थडे विश करेंगे. आपके विश करने से सच में उसकी लाइफ बदल जाएगी. प्लीज मेरी रिक्वेस्ट को स्वीकार करिए. पहले से ही धन्यवाद कह रही हूं.’

जाने लें कि युवती ने मैसेज में अरुण बोथरा को अपने बॉयफ्रेंड का नाम बताया और उसे बर्थडे विश करने के लिए अपने बॉयफ्रेंड का ट्विटर हैंडल भी दिया. हालांकि अरुण बोथरा ने लड़की के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए युवती और उसके बॉयफ्रेंड की पहचान को छिपाने के लिए मैसेज से नाम मिटा दिए. अरुण बोथरा ने अगले ट्वीट में ये भी बताया कि मैसेज का स्क्रीनशॉट युवती से अनुमति लेने के बाद ही शेयर किया गया है.