News in Brief

Karnataka News: कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार 27 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे, हालांकि इस दौरान वह अपना आपा खो बैठे. दरअसल उनके संबोधन से पहले कुछ युवा कांग्रेस नेताओं ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए. वह जैसे ही अपनी कुर्सी से उठे और मंच की ओर बढ़े कि पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने जोर-जोर से ‘डीके, डीके’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.  

‘ये लोग कौन हैं…’ 

कार्यकर्तओं की इस हरकत से सिद्धारमैया नाराज हो गए और उन्होंने चिल्लाते हुए भीड़ से चुप रहने के लिए कहा, हालांकि उनकी बात अनसुनी कर दी गई, जिससे वह क्रोधित होकर मांग करने लगे की आखिर यह नारे कौन लगा रहा है. सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेताओं से चिढ़कर पूछा,’ ये लोग कौन हैं जो डीके-डीके चिल्ला रहे हैं? इस स्थिति ने कार्यक्रम के संचालक को हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर कर दिया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से युवा कांग्रेस के नेताओं को मुख्यमंत्री को बाधित करना बंद करने और चुपचाप सुनने की चेतावनी दी. 

ये भी पढ़ें- ‘कानून सबको एक जैसा संरक्षण देने वाला होना चाहिए…,’  UGC के नए नियम पर जानिए लीगल एक्सपर्ट की राय 

Add Zee News as a Preferred Source

 

सीएम के आगे चिल्लाने लगे कांग्रेस नेता 

कार्यक्रम के संचालक ने कहा,’ युवा कांग्रेस के नेताओं को चुप रहना चाहिए. मुख्यमंत्री भाषण दे रहे हैं. हम जानते हैं कि आप कौन हैं. चुपचाप मुख्यमंत्री का भाषण सुनिए.’ हालांकि, इसके बाद भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बाधा डालना जारी रहा. सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला,पार्टी के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ  MGNREGA को नई ग्रामीण रोजगार योजना, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) से बदलने के कदम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. 

ये भी पढ़ें- अब तेजाब फेंकने वालों की जब्त होगी संपत्ति? दोषियों के खिलाफ SC का सुझाव; राज्यों से 4 हफ्तों के अंदर मांगी एसिड अटैक केस की जानकारी  

डीके और सिद्धारमैया के बीच खटपट 

बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष से गुजर रही है, जिसका असर पार्टी के भीतर और जनता की नजर में दोनों जगह देखने को मिल रहा है. कई कांग्रेस विधायकों और MLC ने खुले तौर पर शिवकुमार के पक्ष में पैरवी की है, जो उनके गुटीय प्रभाव को रेखांकित करता है और सत्ताधारी दल के अंदर बेचैनी को और बढ़ाता है. आपस में प्रतिस्पर्धा जारी रहने के बावजूद, सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ने बार-बार यही दोहराया है कि वे पार्टी हाई कमान के फैसले का पालन करेंगे. सिद्धारमैया ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा है कि उन्हें नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है और वे मुख्यमंत्री के रूप में अपना पूरा 5 वर्षीय कार्यकाल पूरा करने के प्रति आश्वस्त हैं, जिससे साफ स्पष्ट होता है कि वह नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर रहे हैं.