
3 Idiots Sequel: 16 साल पहले आई ‘3 ईडियट्स’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था. इस फिल्म के किरदार लोगों के जहन में ऐसे बस गए कि लोग कई सालों बाद भी इस फिल्म को उसी चाव से देखते हैं. लेकिन, बीते कुछ वक्त से फिल्म के सीक्वेल को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. कुछ रिपोर्ट्स में तो फिल्म के सीक्वेल का नाम ‘4 ईडियट्स’ और नए सितारे की एंट्री की भी बात कही गई. अब इन खबरों को लेकर आर माधवन और आमिर खान ने रिएक्ट किया है. साथ ही ऐसी बात कह दी कि फैंस को तगड़ा झटका जरूर लग सकता है.
सीक्वेल पर ये क्या बोल गए आर माधवन?
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने इस फिल्म के सीक्वेल को लेकर कहा- ‘3 ईडियट्स का सीक्वेल सुनने में तो बहुत अच्छा लगता है पर रियलिटी से काफी दूर है. हम तीन आमिर, मैं और शरमन तीनों की अब उम्र ज्यादा हो गई है. तो हम लोग सीक्वेल में कहां जाएंगे. हम लोगों की जिंदगी अब कैसी है? ये है तो काफी दिलचस्प. लेकिन, ये परफेक्ट सीक्वेल के लिए सही नहीं है. मैं राजू हीरानी के साथ दोबारा काम करना चाहता हूं. लेकिन, फिर से 3 ईडियट्स…ये एक आईडियॉटिक आइडिया है.’
आमिर का जवाब
इसी इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा- ‘उस फिल्म को बनाने में हमें बहुत मजा आयाय. मेरा रैंचो का रोल निभाए गए सभी किरदारों में से सबसे खास है. तो हां, मैं सीक्वेल करना चाहूंगा. लेकिन अभी तक किसी ने मुझसे कॉन्टेक्ट नहीं किया है.’
3 महीने पहले रिलीज हुई वो फिल्म, जिसने 56 दिनों में कमाए सिर्फ 52.15 करोड़, फिर भी 1000 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ का तोड़ा ये सबसे खास रिकॉर्ड
तोड़े थे सारे रिकॉर्ड्स
इससे पहले राजू का रोल निभाने वाले शरमन जोशी ने सीक्वेल को लेकर कहा था कि ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि ऐसा होगा. मेरे पास फिलहाल इसके सीक्वेल को लेकर कोई जानकारी नहीं है. कुछ वक्त पहले भी ऐसी खबरें आई थीं लेकिन वो एक कैंपेन के लिए थीं. बस यही उम्मीद करता हूं कि इस बार ये अफवाहें एकदम सच हो.’ आपको बता दें, 3 ईडियट्स फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी. इसका बजट 55 से 70 करोड़ था और कमाई 349 से 400 करोड़ की थी.
