
Angel Chakma: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के रहने वाले MBA छात्र एंजेल चकमा के ऊपर कैंटीन में नस्लभेदी हमला हुआ, इसके बाद वो अस्पताल में कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे, आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया. इस वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, मामले को लेकर सीएम धामी ने कहा था कि ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं होगी, वहीं अब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मामले को लेकर बीजेपी को टारगेट किया है, जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा?
राहुल गांधी ने साधा निशाना
राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि नफरत रातों-रात नहीं आती, सालों से इसे रोजाना – खासकर हमारे युवाओं को जहरीले कंटेंट और गैर-जिम्मेदाराना बातों के जरिए खिलाया जा रहा है और रूलिंग BJP की नफरत फैलाने वाली लीडरशिप इसे नॉर्मल बना रही है. भारत सम्मान और एकता पर बना है, डर और गाली-गलौज पर नहीं. हम प्यार और डाइवर्सिटी वाला देश हैं.
What happened to Anjel Chakma and his brother Michael in Dehradun is a horrific hate crime.
Hate doesn’t appear overnight. For years now it is being fed daily – especially to our youth – through toxic content and irresponsible narratives. And it’s being normalised by the… pic.twitter.com/eDN7XiIGZ2
December 29, 2025
राहुल गांधी ने की दुआएं
हमें एक मरा हुआ समाज नहीं बनना चाहिए जो साथी भारतीयों को टारगेट किए जाने पर भी नजरे फेर ले, हमें सोचना होगा और सामना करना होगा कि हम अपने देश को क्या बनने दे रहे हैं, साथ ही लिखा कि देहरादून में अंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयानक हेट क्राइम है. मेरी दुआएं चकमा परिवार और त्रिपुरा और नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ हैं, हमें आपको अपने साथी भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व है.
क्या है मामला
इसी महीने की 9 तारीख को एंजेल चकमा और उनका छोटा भाई माइकल देहरादून के सेलाकुई इलाके में राशन लेने जा रहे थे. तभी 6 लोगों के एक ग्रुप ने उन्हें रोका और उन पर नस्लीय आधारित कमेंट करते हुए उन्हें चीनी कहना शुरू कर दिया. खुद को चीनी सुनने के बाद एंजेल ने शांति से इसका विरोध किया और कहा कि मैं चीनी नहीं हूं. हम भारतीय हैं. हमें यह साबित करने के लिए सबूत देने की जरूरत है? इसके बाद एंजेल की इसी बात से भड़ककर 6 लोगों के ग्रुप ने उनपर चाकू से हमला शुरू कर दिया. जिसमें एंजेल चकमा बुरी तरह से घायल हो गए थे.

