News in Brief

Priyanka Chopra Golden Globes 2026: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में गोल्डन ग्लोब 2026 अवॉर्ड फंक्शन को प्रेजेंट करने के लिए पहुंची थीं. इस फंक्शन में उन्होंने सिंगर और पति निक जोनस के साथ शिरकत की. जहां उन्होंने फैशन का ऐसा जलवा बिखेरा की सब की निगाहें उन पर ही टिक गईं. वहीं रेड कार्पेट से दोनों का लुक सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है. इस शानदार रात के लिए, प्रियंका ने नेवी ब्लू टायर्ड गाउन चुना, जिसे उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर किया. तो वहीं दूसरी ओर, निक जोनास ने एक सिंपल, शार्प ब्लैक सूट को कैरी किया, जिससे उनका लुक काफी 
क्लासिक लग रहा था.

प्रियंका के साथ ये भी बनें प्रेजेंटर
मीडिया रिपोर्टर के अनुसार, इवेंट से पहले, ऑर्गनाइजर्स ने प्रेजेंटर्स की पूरी लिस्ट शेयर की. इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के साथ जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स, मैकॉले कल्किन, चार्ली XCX, हेली स्टेनफेल्ड, जेनिफर गार्नर, केविन बेकन, केविन हार्ट, माइली साइरस, पामेला एंडरसन और स्नूप डॉग जैसे बड़े नाम शामिल हैं. वहीं कुछ प्रेजेंटर्स इस साल नॉमिनी भी हैं, जिसमें जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स, माइली साइरस, आयो एडेबिरी, अमांडा सेफ्राइड, जेसन बेटमैन, विल अर्नेट, सीन हेस और केविन हार्ट सभी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

कपल बना अवॉर्ड नाइट की मैन हैडलाइन
इस अवॉर्ड नाइट में सब की निगाहें प्रियंका चोपड़ा और निक पर ही बनी रहीं, जिसके चलते वो शाम के सबसे चर्चित कपल बन गए. वहीं इंटरनेट पर फोटो के वायरल होते ही फैंस उनकी जोड़ी पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं. आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर,साल 2018 में शादी की थी, जिसमें दोनों धर्मों का ध्यान रखते हुए रस्मों को पूरा किया गया था. वहीं कुछ समय पहले ही ये कपल एक बेटी के पेरेंट बने हैं, जो कि सरोगेसी के जरिए हुई है. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है. प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैमिली मोमेंट्स को शेयर करती रहती हैं. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द ब्लफ में नजर आएंगी. यह फिल्म 25 फरवरी, 2026 को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.