News in Brief

Dog Bite Case In Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 12 साल के लड़के की कुत्ते के काटने से मौत हो गई. परिवारवालों का कहना है कि बच्चे को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के बावजूद उसकी कई हफ्तों बाद मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय विधायक ने सरकारी अस्पतालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने के तुरंत बाद बच्चे को जिस सरकारी अस्पताल में ले जाया गया वहां उसे एंटी रेबीज के साथ टिटनेस का भी इंजेक्शन दे दिया गया था. 

इंजेक्शन के बावजूद बच्चे की मौत 

‘न्यूज 18’ की रिपोर्ट के मुताबिक भिवंडी निवासी इस लड़के को 10 जनवरी 2026 को एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसके परिवार वाले उसे पास ही के एक सरकारी IGM अस्पताल ले गए. लड़के को बाद में ठाणे सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां से उसे वापस भिवंडी अस्पताल लाकर कुछ दिनों बाद छुट्टी दे दी गई. लड़के के घर पहुंचने के कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसे मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 जनवरी 2026 को उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें- ‘न MSP का रोडमैप, न बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत…,’ बजट पर पंजाब के नेताओं ने जताई निराशा,  घोषणाओं को किसानों के लिए बताया धोखा  

Add Zee News as a Preferred Source

 

विधायक का बयान 

‘IGM अस्पताल’ के एक डॉक्टर के मुताबिक लड़के को पहली बार अस्पताल लाए जाने पर रेबीज और टेटनस के टीके लगाए गए थे. स्थानीय डॉक्टरों के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बच्चे की मौत कुत्ते के काटने से हुई या किसी अन्य कारण से. घटना को लेकर भिवंडी के विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता रईस शेख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसपर एक्शन लेने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें-  Weather Update: भीषण बर्फबारी, कंपकंपाती सर्दी और झमाझम बारिश…  इन राज्यों में आ सकता है तूफानी सैलाब, गले पड़ेगी बड़ी मुसीबत  

अस्पताल पर आरोप 

विधायक रईस शेख ने कुत्ते के काटने के चलते हुई बच्चे की मौत को लेकर कहा,’ आवारा कुत्ते और उनके कारण होने वाली मौतें चिंता का विषय बन गई हैं.’ विधायक ने इलाके के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी का दावा किया और साथ ही कर्मचारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने शनिवार 31 जनवरी 2026 को कहा,’ मैं इस मुद्दे को विधानसभा में उठाऊंगा.’