
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: बॉलीवुड और साउथ फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. हसीना के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने एक नहीं बल्कि पांच फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता, जिसमें विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ भी शामिल है. छावा साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी. रश्मिका को ‘द गर्लफ्रेंड’ के लिए भी काफी तारीफ मिली, जिसमें उन्होंने एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंसी महिला का रोल निभाया था.
इस बीच रश्मिका ने अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू किया, जब उन्होंने अपने साथी एक्टर और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली. इसी बीच ऐसा लग रहा है कि कपल ने शादी से पहले एक साथ 2026 का मजेदार तरीके से स्वागत किया है.
रश्मिका मंदाना ने शेयर की थी तस्वीरें
इस हफ्ते की शुरुआत में रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया ऑफिशियल अकाउंट इंस्टाग्राम पर रोम की तस्वीरें शेयर की थी, जहां हसीना छुट्टियों पर गई हुई थी. तस्वीरों में गर्ल गैंग नजर आ रही थी. हालांकि पोस्ट में विजय देवरकोंडा नजर नहीं आए थे, लेकिन फैंस को यकीन था कि वह वहीं थे. रश्मिका के सनग्लासेस के रिफ्लेक्शन में एक आदमी की झलक नजर आ रही थी, जिसका जिक्र करते हुए एक फैन ने कहा ‘दूसरी स्लाइड में विजय देवरकोंडा रश्मिका को रिकॉर्ड कर रहे है.’ इसी बीच कल रात विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रोम की तस्वीरें शेयर कीं, जिससे यह कंफर्म हो गया कि वह नए साल पर रश्मिका के साथ रोम में ही हैं और फैंस के सभी शक खत्म हो गए.
विजय ने शेयर की रोम की तस्वीरें
इन रोम की खूबसूरत तस्वीरों के साथ विजय ने शेयर किया ‘हैप्पी न्यू ईयर मेरे प्यारे दोस्तों. हम साथ में बड़े हों, अच्छी यादें बनाएं, अच्छा काम करें, प्यार, खुशी फैलाएं. आप सभी को ढेर सारा प्यार.’ इस पोस्ट में दो तस्वीरों में फैंस ने कथित तौर पर रश्मिका को वजय के पीछे छिपा हुआ देखा. पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया ‘आखिरी तस्वीर में विजय के पीछे रश्मिका छिपी हुई थी.’ दूसरे फैन ने कहा ‘छठी स्लाइड में देखें, रश्मिका ने विजय को पीछे से गले लगाया.’
