
Dhurandher Creates History: 2025 रणवीर सिंह ने के लिए बेहतरीन रहा. लेकिन, नया साल आते ही रणवीर सिंह के लिए ऐसी गुड न्यूज लेकर आया है जिसे सुनकर एक्टर खुशी से झूम उठेंगे. 27 दिनों में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 1143.2 करोड़ का कलेक्शन किया है. लेकिन, अब इस फिल्म ने 2026 शुरू होते ही विदेश में भी कामयाबी का ऐसा डंका बजाया है कि बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार को भी मात दे दी है.
‘धुरंधर’ का विदेश में बजा डंका
sacnilk के मुताबिक ‘धुरंधर’ फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में चौथे मंगलवार तक $17.50 मिलियन कलेक्शन किया. जबकि शाहरुख खान की ‘पठान’ ने $17.49 मिलियन कलेक्शन किया था. यानी कि ‘धुरंधर’ किंग खान की ‘पठान’ को पछाड़कर नॉर्थ अमेरिका में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. नॉर्थ अमेरिका में पहले नंबर पर ‘बाहुबली 2’, $20+ मिलियन और दूसरे नंबर पर ‘कल्कि 2898 AD’ है.
90 करोड़ का लग चुका फटका
हालांकि ‘धुरंधर’ फिल्म को कई गल्फ देशों ने अपने यहां बैन कर दिया है. जिससे इस फिल्म को करीबन 90 करोड़ का नुकसान भी हुआ है. इस बात का खुलासा फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाड़िया ने किया. 2025 में धमाल मचाने के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट इसी साल मार्च में फिर से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाला है. ऐसे में इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं कि दूसरे पार्ट का असर बॉक्स ऑफिस और बाकी फिल्मों पर क्या पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि पहली फिल्म के धुआंधार कलेक्शन के बाद फैंस दूसरे पार्ट को लेकर बेसब्र हो रहे हैं.
वो इकलौती हसीना, जिसने 13 साल की उम्र में दी ब्लॉकबस्टर फिल्म, बजट से 7 गुना ज्यादा कमाई कर रचा था इतिहास,अब कहां हैं ये?
2026 में फिर लाएगी तबाही
‘धुरंधर’ स्पाई थ्रिलर फिल्म है जो भारत और पाकिस्तान पर आधारित है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय जत्त और आर माधवन भी हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है.हालांकि इसमें रणवीर से ज्यादा अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के रोल भी खूब तारीफ हो रही है. ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि हो सकता है कि एक्टर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए दूसरे पार्ट में मेकर्स अक्षय खन्ना भी हों.
