News in Brief

Kerala Crime News: केरल के कोल्लम जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक तांत्रिक ने भूत-प्रेत भगाने के बहाने कथित तौर पर लड़की का रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा फैल गया है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान राजन बाबू उर्फ मुरारी तंत्री के रूप में हुई है. वह जिले के पुथुर इलाके का रहने वाला है. 

दरअसल, राजन बाबू खुद को ज्योतिषी होने का दावा करता था. वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता था. फेसबुक पर उसने एक पेज भी बनाया था, जिसका नाम मुरारी ज्योतिषालयम था और यहां पर वह वीडियो शेयर करता था और क्षेत्र में काफी मशहूर था. आसपास के लोग अपनी समस्या लेकर उसके पास आते थे. परेशानी का समाधान करने के लिए वह लाखों रुपया भी चार्ज करता था. 

झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची से रेप 

Add Zee News as a Preferred Source

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस का कहना है कि इस राजन बाबू के पास हाल में एक मां और बेटी पहुंची. महिला ने बताया कि उसकी बेटी पर भूत प्रेत का साया है. इस समस्या पर राजन बाबू ने अपने घर पर पूजा-पाठ और तांत्रिक प्रक्रियाएं शुरू कीं. इस दौरान राजन बाबू ने लड़की की मां से कहा कि वह कुछ देर घर के बाहर इंतजार करे. इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. वहीं, कुछ देर बाद जब लड़की बाहर आई, तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई. यह सुनने के बाद मां अपनी बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. 

कई धाराओं में केस दर्ज 

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. राजन बाबू के घर के बाहर भारी विरोध हो रहा है. इस करण कर के आरोपी एक हॉस्टल में छिप गया. पुलिस ने उसको वहां से गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ POSCO एक्ट में मामला दर्ज किया है. इसके अलावा अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. 

यह भी पढ़ें: बाबरी निर्माण से ठीक पहले ‘हुमायूं’ फैमिली को झटका, ड्रग्स केस में बेटी की 10 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त