Maharashtra municipal council elections: एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ जगहों पर हमने अलग-अलग चुनाव लड़ा और कुछ जगहों पर साथ मिलकर, लेकिन जब हम अंतिम नतीजों को देखते हैं, तो 75-80% जगहों पर महायुति के पक्ष में जीत हासिल हुई है. यानि कि लोगों ने यह साफ कर दिया है कि असली कौन है और नकली कौन है. उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग सिर्फ कुर्सी के लिए राजनीति कर रहे हैं. शिंदे ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में महायुति जीतेगी क्योंकि महायुति काम कर रही है, विकास कर रही है. इसलिए मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि मुंबई नगर निगम में महायुति ही जीतेगी.
Add Zee News as a Preferred Source
