News in Brief

Thalapathy Vijay Politics: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इस बार सिर्फ फिल्मी दुनिया में ही नहीं बल्कि राजनीति की दुनिया में हलचल मचाने को तैयार हैं. CBI रेड और उनकी नई फिल्म पर लगे बैन को लेकर हुए विवाद ने विजय को सीधे मोर्चे पर लाकर खड़ा कर दिया है. अपने समर्थकों को कमांडो की तरह संगठित करते हुए थलपति ने विरोधियों को सीधे चेतावनी दे ही है कि वे किसी दवाब में आकर झुकने वाले नहीं हैं. इससे अब तमिलनाडु की राजनीति में नया सवाल उठ रहा है कि क्या ये घटनाक्रम राज्य की राजनीति में भी बड़े बदलाव का तूफान ला सकता है?

सुपरस्टार और तमिझागा वेत्री कड़गम यानी TVK की चीफ विजय ने अपने राजनीतिक इरादे साफ कर दिए हैं. हाल ही में CBI की पूछताछ और अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर जारी विवादों के बीच विजय ने मल्लापुरम में एक बड़ी रणनीतिक बैठक की. इस बैठक में लगभग 3,000 राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए. विजय ने अपने समर्थकों से कहा कि वे किसी भी तरह के दवाब में नहीं झुकेंगे. उन्होंने साफ संदेश दिया है कि उनकी पार्टी का तमिलनाडु चुनाव में उतरना सिर्फ एक राजनीतिक कदम नहीं बल्कि एक लोकतांत्रिक युद्ध है.

कार्यकर्ताओं को बताया ‘कमांडो’
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए और आगामी विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए विजय ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि एक लोकतांत्रिक युद्ध है. आप मेरे वो कमांडो हैं जो इस युद्ध को लड़ेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

दबाव की राजनीति पर पलटवार 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों से विजय दोतरफा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. एक तरफ उनकी फिल्म की रिलीज में समस्या आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने उनसे पूछताछ की है. इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय ने कहा कि मैं दबाव के आगे घुटने नहीं टेकूंगा और न ही पीछे हटूंगा.

ये भी पढे़ंः ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ की गूंज! राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन, PM मोदी ने दिया खास संदेश

अन्ना को भूल गए लोग
DMK और AIADMK पर निशाना साधते हुए विजय ने कहा कि राजनीति में शामिल लोग आज अन्ना को भूल गए हैं, इन लोगों में वो भी शामिल हैं जिनकी पार्टी के नाम में भी अन्ना है. उनका यह इशारा सीधे तौर पर विपक्षी दल AIADMK की तरफ था. अन्ना का मतलब सीएन अन्नादुरई से है जो तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ राजनीति के एक बड़े विचारक थे.

राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि विजय का यह तेवर तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल कर सकता है, खासकर तब जब वे अपनी फिल्म स्टार की छवि को अब एक गंभीर जननेता के रूप में ढाल रहे हैं.

बूथ लेवल की धांधली पर बोले विजय
चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विजय ने अपने समर्थकों को आगाह किया कि सत्ता में बैठे लोग पोलिंग बूथ को फर्जी वोट सेंटर बना लेते हैं. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की किहर एक वोट की रक्षा करें हर घर जाकर लोगों से मिलें. आप मेरे वो कमांडो हैं जो इस लोकतांत्रिक युद्ध को फतह करेंगे.

ये भी पढे़ंः सार्वजनिक चर्चा सही नहीं..’कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र’ वाले बयान पर क्या बोले थरूर