
Kingdom 2 Shelved: साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. इसी बीच एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं. विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम 2’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस को बड़ा झटका दिया है. फिल्म किंगडम के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने इसको लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.
अब नहीं आएगा ‘किंगडम’ का सीक्वल
एक्टर विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म ‘किंगडम’ का सीक्वल अब नहीं आएगा. प्रोड्यूसर नागा वामसी ने आइडलब्रैन को दिए इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की. इंटरव्यू में प्रोड्यूसर से जब ‘किंगडम 2’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘नहीं, हम अब वो फिल्म नहीं बना रहे हैं.’ फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म को एक हिस्से में खत्म करना बेहतर होता, सीक्वल की तरफ ले जाने के. इस पर नागा वामसी ने जवाब दिया कि ‘बीती बातों पर चर्चा करने से कोई फायदा नहीं होगा, इससे सिर्फ गौतम को तकलीफ होगी. अब कुछ करने को नहीं बचा है.’
3 घंटा 30 मिनट की ब्लॉकबस्टर फिल्म, 25 साल बाद पार्ट 2 लाने की तैयारी में करण जौहर, जानें कब शुरू होगी फैमिली ड्रामा की शूटिंग
सीक्वल का प्लान मेकर्स ने किया कैंसिल
प्रोड्यूसर नागा वामसी ने आगे बताया कि वो भविष्य में गौतम तिन्नानुरी के साथ फिर काम करेंगे और जल्द ही साथ आएंगे. अभी गौतम एक अलग तरह की फिल्म पर काम कर रहे है. फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज के बाद औसत कमाई कर पाई थी, जिसके बाद सीक्वल की उम्मीदें थीं. लेकिन अब प्रोड्यूसर ने साफ कर दिया कि वो प्लान कैंसिल हो गया है. फैंस के लिए यह निराश करने वाली बात है.
बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिरी फिल्म
बता दें कि ‘किंगडम’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया था और लीड रोल में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे थे.
