News in Brief

Asaduddin Owaisi X post: भारत में तमाम ऐसे लोग हैं, जो विदेश में नौकरी करने की चाह रखते हैं. हालांकि, इनमें से कुछ के ही सपने पूरे हो पाते हैं. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हैरान और परेशान करने वाली है. बताया जा रहा है कि हाल में कुछ लोगों ने कम से कम 16 भारतीयों को थाईलैंड में नौकरी का वादा किया, लेकिन इन लोगों को म्यांमार-थाईलैंड बॉर्डर पर ले जाकर गुलाम बना लिया गया. दावा किया जा रहा है कि इन लोगों से 18 से 20 घंटे काम कराया जा रहा है. इतना ही नहीं उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा है.

दरअसल, हैदरबाद से सांसद और AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने इन 16 लोगों को बचाने की अपील की है. ओवैसी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पूरे मामले में दखल देने की अपील की है. ओवैसी ने बताया कि इन 16 लोगों में दो हैदराबाद के रहने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘देश के मजदूरों एक हो जाओ, वरना अधिकार छिन जाएंगे’, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा तंज, मनरेगा खत्म करने की साजिश का लगाया आरोप

Add Zee News as a Preferred Source

ओवैसी की विदेश मंत्री से अपील 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ओवैसी मे लिखा कि मुझे एक परेशान करने वाला मैसेज मिला है. कम से कम 16 भारतीय नागरिकों, जिनमें हैदराबाद के तीन लोग शामिल हैं, को थाईलैंड में नौकरी का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें म्यांमार-थाईलैंड बॉर्डर पर ले जाकर गुलाम बना लिया गया. उनसे रोज 18-20 घंटे काम करवाया जाता है, उन्हें शारीरिक सजा दी जाती है और उनके पासपोर्ट, फोन और मेडिकल सुविधाएं छीन ली जाती हैं. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पूरे मामले में दखल देने की अपील करते हुए लिखा कि कृपया सभी भारतीयों को बचाने के लिए तुरंत दखल दें. यह जानकारी हैदराबाद के उस्मान नगर के रहने वाले मीर सज्जाद अली से मिली है, जो अभी म्यांमार-थाईलैंड बॉर्डर पर जेल में बंद हैं. उनके साथ दो और लोग मौला अली और बंजारा हिल्स से हैं.

पहले भी आए हैं ऐसे मामले 

गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब ऐसे मामलों में ओवैसी ने सरकार से विदेश फंसे लोगों को वापस लाने की अपील केंद्र सरकार से की है. हाल में ईरान में तनाव के चलते भारत ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की थी. इस दौरान एक भारतीय छात्रा की सुरक्षा को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया था. उस मुद्दे पर भी ओवैसी ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा था और और बताया था कि ईरान में फंसी उस छात्रा का संपर्क अपने परिवार के  साथ पूरी तरीके से समाप्त हो चुका है. 

यह भी पढ़ें:  भोजशाला में होगी पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, बसंत पंचमी पर क्या होगी टाइमिंग?