News in Brief

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर की तस्वीर संसद के केंद्रीय कक्ष और अन्य सार्वजनिक स्थानों से हटाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया. जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड सिविल सर्वेंट बालासुंदरम द्वारा दायर इस याचिका को लेकर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि वे बेतुकी याचिकाओं के माध्यम से अदालत का कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी. कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए बालासुंदरम ने अपनी याचिका वापस ले ली. अदालत ने उन्हें सलाह दी कि रिटायरमेंट के बाद इस प्रकार की बेकार की चीजों में वक्त बर्बाद करने के बजाय वे समाज के लिए कुछ सार्थक कार्य करें.

ये भी पढ़ें: करप्शन के मामलों में जांच से पहले मंजूरी जरूरी है या नहीं? जजों ने दी अलग-अलग राय, अब चीफ जस्टिस करेंगे फैसला

Add Zee News as a Preferred Source

जानें कौन हैं वीर सावरकर

इस बीच आपको बता दें कि वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता, विचारक और लेखक थे. उनका जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था. सावरकर ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 1909 में अंडमान के Cellular Jail में 10 साल की सजा काटी थी. सावरकर भारतीय इतिहास के पहले शख्स थे जिन्होंने हिन्दू महासभा की स्थापना की थी और हिन्दू राष्ट्र के विचार को प्रसारित किया था.

वीर सावरकर ने हिंदुत्व: Who is a Hindu? नामक पुस्तक में हिंदू धर्म और संस्कृति की परिभाषा दी थी. उनका दृष्टिकोण कई बार विवादास्पद रहा विशेष रूप से उनके धार्मिक विचारों और मुस्लिमों के बारे में दृष्टिकोण पर. हालांकि उनका योगदान स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण था लेकिन उनके विचारों और कार्यों को लेकर आज भी बहस जारी है