News in Brief

India concern over US Venezuela tensions: वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर भारत ने अपना पक्ष रखते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है. 4 जनवरी को जारी एक प्रेस नोट में भारत ने वेनेजुएला के मौजूदा हालात पर बारीकी से नजर बनाए रखने की बात भी कही है. भारत ने कहा कि वेनेजुएला के हाल ही का घटनाक्रम काफी चिंताजनक है. जिस पर हम नजर बनाए हुए हैं. भारत की तरफ से संबंधित पक्षों को संवाद और कूटनीति का सहारा लेने की भी अपील की है. 

भारत ने वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के प्रति अपने समर्थन को दोहराया. भारत ने कहा कि हम वेनेजुएला और अमेरिका से शांति और सुरक्षा के लिए संवाद के माध्यम से मुद्दे का समाधान करने की अपील करते हैं. वहीं वेनेजुएला में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी बयान में जिक्र किया गया है. जिसमें कराकस स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से वहां रह रहे भारत के लोगों के लगातार संपर्क में होने के साथ-साथ हर संभव सहायता देने की बात कही है. 

भारतीय नागरिकों से अपील
इससे पहले शनिवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को गैर जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी थी. इसके साथ-साथ भारतीय समुदाय के लोगों से ज्यादा सावधानी बरतने और दूतावास से संपर्क में रहने की भी अपील की गई थी. वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से खराब हुए हालात के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के मध्य नजर यह कदम उठाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

वेनेजुएला में क्या हुआ?
आपको बता दें कि अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था. जिसकी जानकारी खुद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी. दरअसल, मादुरो पर नशीले पदार्थों की स्मगलिंग और अमेरिका के खिलाफ मशीनगन साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं. पिछले काफी लंबे समय के ट्रंप लगातार मादुरो को चेतावनी दे रहे थे, जिसके बाद 3 जनवरी को ट्रंप ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया. 

यह भी पढ़ें: ‘जिसके पास ताकत है वही सही है…’, मादुरो पर US एक्शन के बाद भड़के थरूर, बोले- ‘जंगल का कानून’ चल रहा है