News in Brief

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सियासी पारा काफी ज्यादा हाई हो गया है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के ऊपर निशाना साध रहे हैं. सीएम ममता बनर्जी और ED के बीच जुबानी जंग जारी है. इसी बीच खबर है कि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किया गया, इस हमले का आरोप उन्होंने TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया. हमले के बाद बीजेपी नेता ने क्या कुछ कहा है आइए जानते है. 

FIR दर्ज करने की मांग
अधिकारी ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि TMC राज्य से BJP को खत्म करने की कोशिश कर रही है, इसके अलावा कहा कि हम यहां न्याय के लिए हैं, चुनाव दूर नहीं हैं, ये लोग हारने वाले हैं, वे BJP को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि TMC यूथ विंग के अध्यक्ष TMC लेबर यूनियन के नेता वहां थे. मैंने शामिल लोगों के नाम दिए हैं और आग्रह कर रहा हूं कि FIR दर्ज की जानी चाहिए और इन लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

‘कायरों ने किया हमला’
बता दें कि BJP नेता ने आरोप लगाया था कि TMC कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में चंद्रकोना रोड पर उनके काफिले पर हमला किया गया, उन्होंने बताया कि जब मैं पुरुलिया से लौट रहा था, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड पर, मुझ पर TMC के गुंडों ने बुरी तरह हमला किया. ममता बनर्जी सरकार के हिंसा और सज़ा से बचने के कल्चर से हिम्मत पाकर इन कायरों ने ममता पुलिस की मौजूदगी में मुझ पर हमला किया. यह पश्चिम बंगाल में विपक्ष की हर आवाज पर हमला है. TMC की हताशा दिख रही है, वे गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं क्योंकि वे लोगों के बढ़ते गुस्से का सामना नहीं कर सकते. इस समय राज्य की सियासत में I-PAC पर ED की रेड के बाद दोनों पार्टियां एक दूसरे पर जमकर तंज कस रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source