
Nushrat Bharucha Mahakal Temple Controversy: नए साल से पहले एक्ट्रेस नुसरत भरूचा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं. एक्ट्रेस ने भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती में शामिल हुईं और उनका आशीर्वाद लिया. लेकिन, नुसरत का मंदिर जाना कई मौलानाओं को पसंद नहीं आया. जिसकी वजह एक्ट्रेस का मुस्लिम होना और हिंदू मंदिर में जाना था. जिसके बाद वो इतने भड़क गए कि उन्हें शरीयत की नजर में गुनहगार तक ठहरा दिया.
ये इस्लाम के खिलाफ है
एक्ट्रेस का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस पर आपत्ति जताई. इन्होंने कहा कि ‘एक मुस्लिम महिला का मंदिर जाकर पूजा करना, जल चढ़ाना और हिंदू धार्मिक परंपराओं का पालन करना इस्लाम के खिलाफ है. मौलाना का कहना है कि इस्लाम और शरीयत ऐसे कर्मों की अनुमति नहीं देते. उन्होंने इस कदम को धार्मिक नियमों का उल्लंघन और गंभीर मामला बताया.’

नुसरत गुनहगार है
मौलाना ने कहा कि ‘शरीयत की नजर में नुसरत गुनहगार हैं. ये इस्लाम के सिद्धान्तों के खिलाफ है. इसी वजह से वो गुनाह की श्रेणी में आती हैं. उन्हें तौबा करनी चाहिए. साथ ही एक्ट्रेस को इस्तेगफार पढ़ने और कलमा पढ़ने की सलाह भी दे डाली.’
#WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh: On Nusrat Bharucha’s visit to Mahakal Temple, National President, All India Muslim Jamaat, Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi says, “… Nusrat Bharucha visited the Mahakal Temple in Ujjain, where she performed puja rituals. According to Sharia,… pic.twitter.com/EpAfc0gaM4
— ANI (@ANI) December 31, 2025
17 PHOTOS में देखिए कियारा आडवाणी की 2025 की पूरी एल्बम, बेबी सरायाह का जंगल थीम रूम रहा हाइलाइट
मिली मन को शांति
नुसरत इससे पहले भी महाकालेश्वर मंदिर आ चुकी हैं. महाकाल के दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि दर्शन अच्छे से हो गए. महाकाल को जल चढ़ाने के लिए एक अलग से स्थान बनाया गया है. यहां आकर मन को शांति मिलती है. हर साल मेरी महाकाल के दर्शन करने की इच्छा होती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा की सारी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. जिसमें ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’, ‘प्यार का पंचनामा’, ‘ड्रीम गर्ल’ शामिल है. ये आखिरी बार ‘उफ्फ ये स्यापा’ में नजर आई थीं. जिसमें इनके साथ नोरा फतेही थीं. ये फिल्म इसी साल 5 सितंबर को आई थी.
