News in Brief

Pralay Missile: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार 31 दिसंबर 2025 को प्रलय शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल के यूजर ट्रायल के एक सीरीज का सक्सेसफुल ऑपरेशन किया. यह परीक्षण ओडिशा तट से दूर स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से हुआ. ये सक्सेसेफुट टेस्ट भारत की स्वदेशी रूप से विकसित सर्फेस टू सर्फेस पर मार करने वाली मिसाइल सिस्टम के ऑपरेशनल इवैलुएशन में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. 

मिसाइल का सफल परीक्षण 

डिफेंस ऑफिसर्स के मुताबिक प्रलय मिसाइलों का सुबह लगभग 10 बजे परीक्षण किया गया. इसके तुरंत बाद एक और मिसाइल दागी गई. बता दें कि ये टेस्ट सेट किए गए ऑपरेटिंग पैरामीटर्स के तहत मिसाइल के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए निर्धारित किए गए यूजर लेवल एसेस्मेंट के हिस्से के तौर पर किए गए थे. सभी परीक्षण निर्धारित उद्देश्यों के मुताबिक हुए साथ ही परीक्षण प्रक्रिया के दौरान कोई असामान्य स्थिति नहीं देखी गई. 

Add Zee News as a Preferred Source