News in Brief

2025 Best 5 Supernatural Shows: साल 2025 खत्म होने में और नए साल का आगाज होने में कुछ ही दिन बचे हैं.ऐसे में इस साल टीवी की दुनिया में उन शोज की इस साल ज्यादा भरमार रही जो जादुई शक्तियों वाले थे. इन शोज की ना केवल फैंस को कहानी धांसू लगी बल्कि किरदार भी इतने जानलेवा लगी कि ये शो इस साल लोगों के सबसे ज्यादा चहीते बने. तो चलिए आज हम आपको साल 2025 के 5 बेस्ट सुपरनैचुरल शोज के बारे में बताते हैं जो लोगों को इस साल खूब पसंद आए.

दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी

उज्जैन की एक साधारण लड़की की कहानी लोगों को खूब रास आई. इस शो का नाम ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य’ है. इस शो में दिखाया गया है कि एक लड़की की जिंदगी में प्यार दस्तक देता है. ये शो अंधेरे की दो विपरीत दुनियाओं के बीच रचा गया है. जिसमें भूला बिसरा अतीत धीरे-धीरे सामने आता है.

Add Zee News as a Preferred Source

नयनतारा
इस साल कलर्स पर आना वाला शो नयनतारा भी लोगों को पसंद आया. इस सुपरनैचुरल शो की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसे अलौकिक दृष्टि का वरदान मिला है. वो चीजों को सामान्य दुनिया से परे देख सकती है.अपनी शक्तियों और वास्तविक रिश्तों के बीच बैलेंस बनाने की उसकी जद्दोजहद में खतरे और किस्मत हर कदम पर साथ चलते हैं.

fallback

जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम

‘जादू तेरी नजर – डायन का मौसम’ में काला जादू और ड्रामा से भरपूर शोज है. धारदार कहानी और इफेक्टिव दृश्यों के साथ, हर एपिसोड में चौंकाने वाले मोड़ आते हैं. अच्छाई और बुराई के बीच लगातार चलती जंग इसे सुपरनैचुरल थ्रिल और गहरे इमोशंस के शौकीनों के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस देता है.

इश्क की दास्तान – नागमणि
पौराणिक कथाओं में रची-बसी एक जादुई प्रेम कहानी, ‘इश्क की दास्तान – नागमणि’  रहस्यमयी नागमणि और उससे जुड़े भाग्य के इर्द-गिर्द घूमती है. यह शो रोमांस, बदले और प्राचीन रहस्यों को खूबसूरती से जोड़ता है. रूप बदलने वाले किरदारों और नाटकीय मोड़ों के साथ, यह सस्पेंस बनाए रखता है और याद दिलाता है कि प्रेम और वफादारी सबसे खतरनाक अलौकिक शक्तियों के सामने भी टिके रह सकते हैं.

fallback

fallback

आमी डाकिनी
आमी डाकिनी ने सुपरनैचुरल कहानी कहने के अंदाज में एक नया और डरावना शो है. एक शक्तिशाली डाकिनी और उसके अतीत परबेस्ड ये शो बदले, न्याय और मौत के उस पार के इमोशंस को भी दिखाता है.