‘धुरंधर’ का बज बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब देखने को मिल रहा है. फिल्म के डायलॉग, डांस स्टेप्स, लुक और कहानी लोग चारों चीजों के बारे में बात करते नहीं थक रहे हैं. वहीं ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने से कुछ ही आंकडे पीछे है. लेकिन इतनी कमाई करने के बाद भी फिल्म 2025 की इन फिल्मों से आगे नहीं निकल पाई है और रजनीकांत और इन ओजी की मूवीज को पछाड़ने में फेल हो गई है.
रजनीकांत की फिल्म से खाई मात
रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ इस साल 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. मगर बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म ऐवरेज साबित हुई थी. लेकिन अगर बात करें फिल्म के ओपनिंग डे की तो कूली ने पहले ही दिन 154 करोड़ रुपए की कमाई की थी. मगर ओपनिंग डे के मामले में ‘धुरंधर’ आगे-पीछे भी नहीं है. आईएमडीबी रेटिंग के हिसाब से इस साल दुसरे नंबर पर पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ है, जिसने फर्स्ट डे लगभग 144 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
विक्की कौशल की ‘छावा’ से भी रह गए पीछे
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिर्फ इन दो फिल्मों से ही पीछे नहीं है बल्कि राम चरम तेजा की ‘गेम चेंजर’, ‘कंतारा चैप्टर 1’ और ‘वॉर 2’ से भी मात खा रही है. वहीं विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ भी ‘धुरंधर’ से काफी आगे रही. फिल्म ने पहले दिन 47 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. बात करें ‘धुरंधर’ के फर्स्ट डे के बिजनेस की तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 38 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जिसके चलते फिल्म आईएमडिबी रेटिंग में 17वें नंबर पर है.
