News in Brief

Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार को कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री बनती हैं तो वह अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह कड़ा जवाब देंगी. बता दें, मसूद बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर प्रियंका गांधी के बयान का बचाव कर रहे थे. इमरान मसूद ने कहा कि क्या प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री हैं? उन्हें प्रधानमंत्री बनाइए और देखिए कि वे इंदिरा गांधी की तरह कैसे पलटवार करेंगी. वे प्रियंका गांधी हैं उनके नाम के आगे ‘गांधी’ लगा है. वे इंदिरा गांधी की पोती हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया कि वे घाव अभी तक भरे नहीं हैं.

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का मुद्दा उठाया था. उन्होंने केंद्र से इस हिंसा का संज्ञान लेने और बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे को मजबूती से उठाने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: बाला साहेब ने जिस जमीन से तैयार की सियासी पिच, बीजेपी ने उखाड़ा; 74000 करोड़ के बजट वाली BMC को कैसे बचाएंगे ठाकरे ब्रदर्स

Add Zee News as a Preferred Source

 हिंदू युवक की मौत पर प्रियंका ने दी थी प्रतिक्रिया

प्रियंका ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था कि बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या की खबर बेहद चिंताजनक है. किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, पहचान आदि के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध हैं. वहीं, बांग्लादेश के रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने मयमनसिंह के भालुका में 18 दिसंबर को हुई दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण ईशनिंदा के आरोप थे. बांग्लादेश के हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने इसे सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है.