News in Brief

Akshay Kumar Twinkle Khanna Anniversary: बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को आज (17 जनवरी) को 25 साल पूरे हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर अक्षय-ट्विंकल एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आते हैं. अपनी शादी की सालगिरह पर अक्षय को अपनी सास डिंपल कपाड़िया की कही बात याद आ गई. 

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, अपनी 25वीं सालगिरह पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें ट्विंकल खन्ना टेढ़े-मेढ़े तरीके से चल रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा ‘जब हमारी साल 2001 में आज ही के दिन (17 जनवरी) को शादी हुई थी, तो उनकी मां ने कहा था, ‘बेटा, सबसे अजीब हालात में भी हंसी के मारे लोटपोट होने के लिए तैयार रहना, क्योंकि वह बिल्कुल ऐसा ही करेगी.”

‘मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती…’
कैप्शन में अक्षय ने आगे लिखा ’25 साल हो गए और मुझे पता है कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती. उनकी बेटी तो सीधे चलती भी नहीं है. उसे जिंदगी में नाचते हुए चलना ज्यादा पसंद है. पहले दिन से लेकर पच्चीसवें साल तक, मेरी उस लेडी को चीयर्स जो मुझे हंसाती रहती है, सोचने पर मजबूर करती है और कभी-कभी थोड़ा परेशान भी करती है. हैप्पी एनिवर्सरी टीना. 25 साल की दीवानगी जिसे हम दोनों प्यार करते हैं.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

बेहद खूबसूरत है दोनों की लव स्टोरी 
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादीशुदा जिंदगी की तरह उनकी लव स्टोरी भी बेहद मजेदार है. कपल की पहली मुलाकात मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी और फिर दोनों ने ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘जुल्मी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. इसी बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और फिर बात शादी तक पहुंच गई. बता दें कि अक्षय कुमार आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और ट्विंकल खन्ना अब राइटर बन चुकी हैं. ट्विंकल की कई किताबें मार्केट में आ चुकी हैं और उनकी किताबों को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है.