News in Brief

वैलेंटाइन डे के मौके पर कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसमें शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ भी शामिल है. इस फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें थीं, मगर इसकी कहानी ने दर्शकों को निराश कर दिया. वहीं इस फिल्म से ठीक एक दिन बाद साउथ की कपल फ्रेंडली फिल्म रिलीज हुई, जिसने ‘ओ रोमियो’ से कई ज्यादा की कमाई कर ली है. जहां ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 8वें दिन तक लगभग 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, तो वहीं साउथ की इस फिल्म ने महज सात दिनों में 386 परसेंट का प्रॉफिट निकाल लिया है.

‘ओ रोमियो’ और ‘कपल फ्रेंडली’
शाहिद की ‘ओ रोमियो’ ने वर्ल्डवाइड 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है, जिसके चलते फिल्म अपने बजट की लागत निकालने में फेल होती नजर आ रही है. मगर साउथ की फिल्म ‘कपल फ्रेंडली’ ने रिलीज के 7वें दिन ही अपना बजट वसूल कर लिया है, जिसके साथ इस कपल फ्रेंडली मूवी ने 386 परसेंट का प्रॉफिट कमा लिया है. ये एक तेलुगू रोमांटिक ड्रामा कपल फ्रेंडली फिल्म है, जिसमें संतोष शोभन और मानसा वाराणसी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. 

फिल्म ‘Couple Friendly’ बॉक्स ऑफिस
इस तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि दूसरे दिन बढ़कर 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया. वहीं तीसरे दिन ये 80 लाख पहुंच गया और सातवें दिन 67 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल कर लिया, जिसके बाद इंडिया में फिल्म का कलेक्शन अब तक लगभग 5.52 करोड़ पहुंच गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म की कहानी 
साउथ की इस रोमांटिक फिल्म को डायरेक्ट अश्विन चंद्रशेखर द्वारा बनाया गया है, जिसकी कहानी एक चेन्नई के इंटीरियर डिजाइनर के आसपास घूमती रहती है, जिसका करियर अचानक एक अलग मोड़ ले लेता है. वहीं से फिल्म की कहानी में रोमांटिक एंगल देखने को मिलता है. ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.