News in Brief

Haseena Maan Jayegi Sequel: साल 1999 में रिलीज हुई डेविड धवन की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ ने दर्शकों का खूब हंसाया. इस फिल्म में संजय दत्त और गोविंदा की जोड़ी ने कॉमेडी के साथ जबरदस्त धमाल मचाया था. करिश्मा कपूर और पूजा बत्रा भी लीड रोल में नजर आई थीं. अब खबर है कि इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. एक्शन-थ्रिलर के दौर में कॉमेडी की वापसी फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू हो चुका है. बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी करेंगे. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, ‘स्मिता ठाकरे इस फिल्म का सीक्वल बनाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और कहानी पर जोरशोर से काम हो रहा है. दूसरी फिल्म में पुरानी फिल्म की झलक रहेगी, लेकिन कहानी आज के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है’.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

डेविड धवन क्यों नहीं करना चाहते इसका डायरेक्शन? 

खबर ये भी है कि मेकर्स की पहली पसंद डेविड धवन ही थे, क्योंकि उन्होंने ही पहली फिल्म को यादगार बनाया था. लेकिन बताया जा रहा है कि वे अपनी पुरानी फिल्मों को दोबारा बनाने के मूड में नहीं हैं. ‘जुड़वा’ और ‘कूली नंबर 1’ के बाद वे किसी और पुराने प्रोजेक्ट को दोहराना नहीं चाहते. ऐसे में फरहाद सामजी ने डेविड धवन का आशीर्वाद लेकर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं. सूत्रों ने आगे बताया कि स्क्रिप्ट पर काम तेजी से चल रहा है. 

‘धुरंधर’ का वो 2-3 मिनट का सीन, जिसे शूट करने के बाद फूट-फूटकर रोए अक्षय-अर्जुन, अंदर तक हिल गई थी पूरी टीम 

मार्च में शुरू हो सकती है का कास्टिंग 

साथ ही मेकर्स मार्च 2026 तक कास्टिंग का प्रोसेस भी शुरू कर देंगे. फिल्म की टीम चाहती है कि नई स्टारकास्ट ऐसी हो जो पुराने जादू को दोबारा जिंदा कर सके. माना जा रहा है कि मौजूदा दौर के दो बड़े सितारों को साथ लेकर ये फिल्म बनाई जाएगी, ताकि दर्शकों को नई और ताजगी भरी जोड़ी देखने को मिले. फरहाद सामजी इससे पहले सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्शन कर चुके हैं, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. 

fallback

क्या पहली फिल्म की तरह छोड़ पाएगी छाप? 

इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी और राघव जुयाल भी नजर आए थे. हालांकि, फिल्म को सोशल मीडिया पर कहानी को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा सामजी ‘बच्चन पांडे’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि ‘हसीना मान जाएगी 2’ में संजय दत्त और गोविंदा की जगह कौन लेगा? और क्या सीक्वल पहली फिल्म की तरह दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ पाएगी?