News in Brief

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी सामने आई है. हालांकि इस सख्ती में जनता के लिए चिंता भी झलक रही है, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि लोगों को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगनी चाहिए.

कोरोना की दूसरी लहर में लोगों ने अपनों को खोया

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कोरोना की इस दूसरी लहर में न जाने कितने लोगों ने अपनों को खो दिया. हाई कोर्ट ने कहा कि हम यही उम्मीद करते हैं कि सब लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन मिल जाए.

दिल्ली में कोराना वायरस की लहर थोड़ी धीमी पड़ी? 

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 10,489 मामले दर्ज किए गए हैं. इस बीच 15,189 लोग कोकोना से ठीक भी हुए हैं. हालांकि 308 लोगों की जान भी चली गई. 

20 हजार के ऊपर पहुंची मृतकों की संख्या

दिल्ली में अबतक कोरोना के कुल 13,72,475 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 12,74,140 लोग ठीक भी हो चुके हैं. वहीं अबतक इस महामारी की वजह से 20,618 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात ये है कि दिल्ली में सक्रिय केस 77,717 हैं, जिसमें से अधिकांश लोग तेजी से बीमारी से उबर रहे हैं.