News in Brief

Dhurandhar Actor On YRF Spy Universe: आदित्य धर की दूसरी फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया. दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और कलाकारों की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया जा रहा है. इसी बीच फिल्म में जावेद खानानी का किरदार निभाने वाले एक्टर अंकित सागर ने ‘धुरंधर’ की सक्सेस पर खुलकर बात की है. बातचीत के दौरान उन्होंने यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स पर तंज भी कसा. 

सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए अंकित सागर ने सबसे पहले उस विवाद पर बात की, जिसमें कहा गया था कि ‘धुरंधर’ शहीद मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी से इंस्पायर है. इस पर उन्होंने कहा, ‘लोग अक्सर दो लोगों में कुछ समान चीजें देखकर खुद ही कनेक्ट बना लेते हैं. उन्हें लुक या मिशन की कहानी मिलती-जुलती लगती है और वो मान लेते हैं कि किरदार वही है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि आदित्य धर ने उनकी जिंदगी से कोई सीधी इंस्पिरेशन ली है’. इसके बाद उन्होंने स्पाई यूनिवर्स पर तंज कसा. 

अंकित सागर ने ‘धुरंधर’ की जमकर की तारीफ

इसके बाद जब अंकित सागर से यशराज की स्पाई यूनिवर्स फिल्मों (YRF Spy Universe) को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया, ‘क्या वे ‘धुरंधर’ से टक्कर ले सकती हैं?’, तो अंकित ने बिना नाम लिए यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘‘धुरंधर’ की सबसे बड़ी ताकत उसकी सच्चाई और जमीनी कहानी है. फिल्म दिखावे से ज्यादा रियलिटी पर फोकस करती है. यही वजह है कि ये फिल्म बड़े और स्टाइलिश स्पाई फ्रेंचाइजी के सामने भी मजबूती से खड़ी नजर आती है’.

‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्ट्रेस फिर करेंगी टीवी पर वापसी, लंबे समय बाद मिला नया प्रोजेक्ट, जल्द नए शो में आएंगी नजर

अंकित सागर ने YRF पर साधा निशाना

अंकित सागर ने आगे कहा, ‘मैं सभी के साथ काम करना चाहता हूं. उन्होंने भी हिट फिल्में दी हैं, इसमें कोई शक नहीं. लेकिन ‘धुरंधर’ एक ऐसी फिल्म है जो हकीकत के काफी करीब है. साथ ही ये एक कमर्शियल फिल्म भी है. इसमें वो सारी चीजें हैं जो एक अच्छी फिल्म में होनी चाहिए. शायद इसी वजह से ‘धुरंधर’ इतनी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच पाई’. उन्होंने स्पाई फिल्मों के कुछ सीन पर तंज कसते हुए कहा, ‘असल जिंदगी में आईएसआई और रॉ एजेंट्स एक-दूसरे के साथ डांस नहीं करते. लेकिन फिल्मों में शायद सभी को खुश करने के लिए ऐसा दिखाया जाता है, ताकि हर तरफ से कमाई हो सके’. 

क्या है फिल्म की कहानी? 

उनके इस बयान को कई लोग ‘टाइगर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों में दिखाए गए किरदारों से जोड़कर देख रहे हैं, जहां आईएसआई एजेंट्स को अलग अंदाज में पेश किया गया था. ‘धुरंधर’ की कहानी इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय सान्याल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार आर. माधवन ने निभाया है. वे पाकिस्तान में एक्टिव एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलते हैं. रणवीर सिंह फिल्म में हमजा का किरदार निभाया है, जिसे जेल से भर्ती कर ट्रेनिंग दी जाती है और कराची के अंडरवर्ल्ड में भेजा जाता है. 

अगले साल रिलीज होगा दूसरा पार्ट 

फिल्म में रणवीर सिंह और आर माधवन के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 589.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इतना ही नहीं, इस फिल्म दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है, जो अगले साल मार्च 2026 में रिलीज होगा, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, जो यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से भिड़ेगी.