
जनवरी का का वीकेंड बहुत ही मजेदार होने वाला है. दरअसल, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें दमदार कोर्टरूम ड्रामा और इमोशनल स्पोर्ट्स स्टोरीज से लेकर एक्साइटिंग थ्रिलर और लव स्टोरी तक शामिल हैं जिन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर न्यू ईयर वीकेंड को घर बैठे काफी एंटरटेनिंग बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं फ्राइटे को ओटीटी के किन प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्म या सीरीज रिलीज हुई है?
हक (2025) एक हिंदी कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म भारत के रियल लाइफ के शाह बानो मामले से इंस्पायर है, जिसमें एक महिला (गौतम) अपने पति (हाशमी) द्वारा छोड़ दिए जाने और फौरन तीन तलाक दिए जाने के बाद खुद का गुजारा करने के लिए संघर्ष करती है, जिससे महिलाओं के अधिकारों, विश्वासों और कानून पर राष्ट्रीय बहस छिड़ जाती है. अपने कानूनी अधिकारों के लिए लड़ते हुए, बानो न्याय और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गुजारा भत्ता की मांग करती है. हक फिल्म में शीबा चड्ढा, वर्तिका सिंह, दानिश हुसैन और परिधि शर्मा भी हैं. हक शुक्रवार, 2 जनवरी यानी आज से ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.
दे दे प्यार 2– अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार 2’ भी नए साल के मौके पर ओटीटी पर दस्तक के लिए तैयार है. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है, जो 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है.
सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट 2– सोनी लिव पर 9 जनवरी को स्ट्रीम होगी. आजादी के बाद के भारत की उथल-पुथल दिखाती ये सीरीज राजनीतिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों के दर्द, संघर्ष और नुकसान को दिखाती है. इस सीरीज में सिद्धांत गुप्ता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र चावला सरदार पटेल और आरिफ जकरिया मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका में दिखाई देंगे. इस सीरीज का पहला सीजन काफी हिट था और अब इसका दूसरा सीजन दर्शकों के बीच दस्तक के लिए तैयार है.
तस्करीः द स्मगलर्स- इमरान हाशमी स्टारर ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पृष्ठभूमि पर बनी है और इसमें अंडरकवर ऑपरेशन, तस्करी नेटवर्क और पुलिस सिस्टम की कहानी को दिखाया गया है. ये सीरीज 14 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
120 बहादुर- 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें फरहान अख्तर लीड रोल में दिखाई दिए. इसकी कहानी उन 120 भारतीय सैनिकों की है, जिन्होंने इस युद्ध में अपनी जान गंवा दी थी. फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है . ये 16 जनवरी को प्राइम वीडियो पर आने वाली है.
आफ्टर द क्वेकआफ्टर द क्वेक 2025 में बनी एक जापानी फिल्म है जो हारुकी मुराकामी की शॉर्ट स्टोरीज पर आधारित है. यह फिल्म 1995 के कोबे भूकंप और महामारी जैसे अन्य संकटों के 30 सालों (1995-2025) में फैले लॉन्ग टर्म इम्पैक्ट को एक्सप्लोर करती है. इसमें मसाकी ओकाडा, ऐ हाशिमोटो और नॉन (मेंढक की आवाज) ने अभिनय किया है. इसका निर्देशन त्सुयोशी इनौए ने किया है. ये 2 जनवरी, शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
