)
देश ने इस बार गणतंत्र दिवस कड़ाके की ठंड के बीच मनाया. दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले पांच साल का सबसे ठंडा 26 जनवरी दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
