सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 30 जनवरी को अचानक सुबह सायरन बजा और सभी शांत खड़े हो गए. दरअसल, महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों की याद में सुप्रीम कोर्ट में दो मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान सायरन बजने पर सुप्रीम कोर्ट में हर बेंच ने अपनी सुनवाई रोक दी. जज और कोर्ट में मौजूद वकीलों ने खड़े होकर और मौन रखकर शहीदों को अपनी श्रद्धाजंलि दी.
सुप्रीम कोर्ट में दो मिनट के लिए मौन।महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों की याद में कोर्ट में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दरमियान सायरन बजने पर सुप्रीम कोर्ट में हर बेंच ने अपनी सुनवाई रोक दी। जज और कोर्ट में मौजूद… pic.twitter.com/I3fUe7hy4w
— Arvind singh (@SinghArvind03) January 30, 2026
Add Zee News as a Preferred Source![]()
राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सम्मान में दो मिनट के लिए मौन रखा गया. जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें दिखाई देता था कि उस समय जो वकील सीढ़ियों पर थे, सामने बापू की प्रतिमा के आसपास थे, वे वहीं पर उसी मुद्रा में खड़े हो गए. जज साहब भी अपनी सीट से उठकर खड़े हो गए. सभी खामोश. श्रद्धांजलि दी गई उस महान आत्मा को जिसका देश की आजादी में अमूल्य योगदान है. आज ही के दिन गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी.
