News in Brief

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय (Alapan Bandyapadhyay) के तबादले को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच टकराव जारी है. चक्रवाती तूफान यास को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम ममता बनर्जी  के बीच टकराव के बाद बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है. 

अलापन बंद्योपाध्याय (Alapan Bandyapadhyay) को 31 मई की सुबह 10 बजे से पहले दिल्ली में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि बंगाल सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही हैं. ऐसे में वह सोमवार को दिल्ली नहीं जा रहे हैं. 

सूत्रों के मुताबिक Alapan Bandyapadhyay सोमवार को नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में चक्रवाती तूफान यास और कोरोना महामारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभाग के सचिव भी शामिल होंगे.