News in Brief

Tamil Nadu College Girl: अक्सर देखा जाता है कि लोग वजन कम करने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपनाते हैं. कुछ लोग जिम ज्वाइन करते हैं तो कुछ लोग घर पर ही वर्कआउट करते हैं. इसी बीच तमिलनाडु में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. यहां पर सोशल मीडिया पर वजन घटाने की टिप जानलेवा साबित हुई और ‘बोरेक्स’ के सेवन से कॉलेज गर्ल की मौत हो गई. जानिए क्या है पूरा मामला.

YouTube से ली थी सलाह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि एक 19 साल की फर्स्ट ईयर की कॉलेज स्टूडेंट की मौत वेंकाराम या बोरेक्स नाम की चीज खाने से हो गई, जिसे उसने एक लोकल दुकान से एक YouTube वीडियो की सलाह पर खरीदा था. मरने वाली लड़की की पहचान कलैयारसी के रूप में हुई है वह मीनांबलपुरम के दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन और विजयलक्ष्मी की बेटी थी. वह नारिमेडु के एक जाने-माने प्राइवेट महिला कॉलेज में पढ़ रही थी.

यूट्यूब की सलाह पर खाई दवा
जानकारी के मुताबिक, वह अक्सर ऑनलाइन जल्दी वजन घटाने के तरीके ढूंढती थी क्योंकि उसका वजन थोड़ा ज्यादा था. पुलिस के मुताबिक, उसने हाल ही में एक YouTube चैनल पर एक वजन घटाने वाला वीडियो देखा और फिर इसे देखकर उसने दवाई का सेवन किया, 17 जनवरी को उसने ठीक वैसा ही सब्सटेंस खाया जैसा वीडियो में दिखाया गया था, थोड़ी ही देर में उसे उल्टी और डायरिया होने लगा उसकी मां उसे मुनिसलाई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गई, जहां उसका इलाज हुआ और वह घर लौट आई.

Add Zee News as a Preferred Source

दोबारा खराब हुई तबीयत
हालांकि उसी शाम लक्षण वापस आ गए पास के दूसरे हॉस्पिटल में जाने के बाद, वह फिर से घर लौटी लेकिन उसने पेट में तेज दर्द हुआ और वो चीखकर रोने लगी. रात करीब 11 बजे, उल्टी और डायरिया तेज होने से उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई. पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने परिवार को उसे सरकारी राजाजी हॉस्पिटल ले जाने में मदद की, लेकिन डॉक्टरों ने रास्ते में ही उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया. सेलूर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या YouTube कंटेंट और दुकान का उसकी मौत में कोई रोल था.