Who is Sarang Lakhani: शरद पवार गुट की वर्किंग प्रेसिडेंट सुप्रिया सुले की बेटी की शादी करने जा रही हैं. वो नागपुर के एक बिजनेसमैन के बेटे सारंग लखानी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी. इसकी जानकारी सुप्रिया सुले के बेटे विजय सुले ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने रेवती और सारंग की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बधाई हो बहन और जीजाजी, उनके इस पोस्ट के बाद तेजी से उनकी शादी की चर्चा होने लगी. आइए जानते हैं कि कौन हैं सारंग लखानी जिसके साथ रेवती सुले की शादी होगी.
शेयर हो रही है तस्वीर
कांग्रेस लीडर सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही मैसेज और फोटो शेयर किया. रेवती सुले ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर किया और बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की. वो सुप्रिया सुले की इकलौती संतान हैं. वह हाल ही में पॉलिटिकल लाइमलाइट में आईं थी जब उन्होंने बारामती लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी मां के कैंपेन में एक्टिवली हिस्सा लिया.
कौन हैं सारंग लखानी
सारंग लखानी की बात करें तो ये एक जाने-माने बिज़नेस परिवार से हैं, वह अरुण लखानी के बेटे हैं, जो विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. यह कंपनी वॉटर सस्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट्स, वेस्टवॉटर मैनेजमेंट और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में लगी हुई है. सारंग आठ साल से ज्यादा समय से विश्वराज ग्रुप से जुड़े हैं और अभी इसके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले, उन्होंने मॉडर्न हाइड्रोजन के साथ बिजनेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम किया था.
नहीं सामने आई डेट
अपने प्रोफेशनल कामों के अलावा, सारंग स्पोर्ट्स में अपनी दिलचस्पी के लिए भी जाने जाते हैं और उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत को रिप्रेजेंट किया है. हालांकि दोनों की शादी कब होगी इसकी कोई डेट सामने नहीं आई है. न ही परिवार की तरफ से शादी को लेकर कोई घोषणा की गई है.
