News in Brief

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि हमास चीफ इस्माइल हानियेह की हत्या से कुछ ही घंटे पहले वह उनसे मिले थे. उनकी यह मुलाकात बीते साल ईरान की राजधानी तेहरान में हुई थी. गडकरी के साथ मुलाकात के कुछ ही समय बाद बड़ी रहस्यमयी तरीके से इस्माइल हानियेह की हत्या कर दी गई थी. केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री ने एक पुस्तक की लॉन्चिंग के दौरान इस घटना के बारे में बताया.  

ईरान में हुई हमास चीफ से मुलाकात 

गडकरी ने बताया कि कैसे वह हमास के इतने बड़े नेता से तेहरान में हाई सिक्योरिटी वाले मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में हत्या के कुछ ही घंटों पहले मिले थे. उन्होंने बताया कि वह पीएम मोदी के आग्रह पर ईरान गए थे और ईरान में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले थे. इस इवेंट से पहले तेहरान के एक 5 स्टार होटल में कई देशों के बड़े नेता और राष्ट्राध्यक्ष चाय-कॉफी के लिए ऑपचारिक रूप से इकट्ठा हुए थे. उसी दौरान गडकरी की भी हमास नेता के साथ मुलाकात हुई थी.   

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की इस बात से गदगद हुए अश्विनी वैष्णव, क्यों थैंक्यू कहने लगे केंद्रीय मंत्री?  

Add Zee News as a Preferred Source

 

इस्माइल हानियेह की हत्या

गडकरी ने बताया कि हानियेह कोई राष्ट्राध्यक्ष नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ईरान के राष्ट्रपति और वहां के चीफ जस्टिस के साथ शपथ ग्रहण समारोह में जाते हुए देखा गया था. इसके बाद वह अपने होटल लौट गए थे. गडकरी के मुताबिक रात लगभग 4 बजे ईरान में भारत के कुछ एंबेसेडर आए और उन्होंने गडकरी से तुरंत होटल छोड़ने के लिए कहा. केंद्रीय मंत्री ने जब इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि हमास चीफ इस्माइल हानियेह की हत्या कर दी गई है. यह सुनकर वह चौंक गए थे. 

ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम के जन्मदिन पर गर्भवती महिला के साथ मारपीट, पटाखों को लेकर पेट में मारी लात, गर्दन भी पकड़ी 

 

आजतक नहीं पता चला हत्या का कारण 

ईरानी अधिकारियों ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि इस्माइल हानियेह की हत्या 31 जुलाई 2024 की रात तकरीबन 1 बजकर 15 मिनट पर हुई.  उस समय हानियेह तेहरान के बेहद सुरक्षित आर्मी कैंपस में ठहरे हुए थे. इसकी निगरानी खुद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) की ओर से की जा रही थी. हानिये के साथ उनके एक पर्सनल बॉडीगार्ड की भी हत्या हुई थी. नितिन गडकरी ने बताया कि अबतक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हानिये की हत्या कैसे हुई. कई लोगों का कहना है कि उनके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक कर ली गई होगी. वहीं इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने इजरायल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक मजबूत देश पर कोई भी आसानी से हमला नहीं कर सकता है. उनके इस इस खुलासे के बाद यह मामले इंटरनेशनल पॉलिटिक्स और सिक्योरिटी एजेंसी के बीच चर्चा का विषय बन चुका है.