News in Brief

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देशभर में सभी अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से रेलवे दुर्घटनाओं में बड़ी कमी आई है और लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी है. पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले इम्लीमेंटेशन की बातें होती थीं, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते थे, यहां तक कि स्कूल बस हादसों में बच्चों की मौत की खबरें आती थीं.

होली रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग बंद करना कोई बहुत बड़ा काम नहीं था, लेकिन यह जिम्मेदारी उनकी सरकार को ही निभानी पड़ी. उन्होंने इसे रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया.  इस बीच आपको बता दें कि होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रिकॉर्ड संख्या में होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे 1410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिनकी संख्या जरूरत पड़ने पर करीब 1500 तक बढ़ाई जा सकती है. ये सभी ट्रेनें मार्च महीने में संचालित होंगी.

रेलवे के अनुसार, जोन-वार सबसे ज्यादा 285 ट्रेनें ईस्ट सेंट्रल रेलवे चलाएगा, जबकि वेस्टर्न रेलवे 231 और सेंट्रल रेलवे 209 स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा. भारतीय रेलवे ने कहा है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु संचालन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.