Trump praise India Gate: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की राजधानी दिल्ली स्थिति ‘इंडिया गेट’ की तारीफ की है. ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन, डीसी में देश की आजादी की 250वीं सालगिरह पर एक नया मॉन्युमेंट बनाने की योजना का खुलासा किया है. ट्रंप ने इंडिया गेट की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ब्रिटिश जमाने का स्मारक इंडिया गेट, एक खूबसूरत ट्रायम्फल आर्क, लेकिन हमारा सबसे विशाल होगा.’ ये मॉन्युमेंट राजधानी वाशिंगटन डीसी में बनेगा. हालांकि ट्रंप की इस पोस्ट को भारत के साथ रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने के नजरिए से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
ट्रंप ने की पीएम मोदी से बातचीत
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट करके कुछ मिनट पहले ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात होने की जानकारी दी है. माना जा रहा है कि लंबे टैरिफ वार और टैरिफ की धमकियों के बाद नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच डील होने वाली है. सर्जेई गोर ने लिखा – स्टे ट्यून.
President Trump just spoke with Prime Minister Modi. STAY TUNED… pic.twitter.com/IFcxrJj04m
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) February 2, 2026
कूटनीति में टाइमिंग की बड़ी अहमियत होती है. देखिए पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इंडिया गेट की तारीफ की. फिर उनके चहेते और भारत में अमेरिकी राजदूत गोर ने ट्वीट करके ट्रंप और मोदी के बीच सकारात्मक बात होने की जानकारी दी. इससे लगता है जल्द ही भारत और अमेरिका के बीच किसी डील का ऐलान हो सकता है.
दुनियाभर के मॉन्युमेंट देखे, इंडिया गेट अच्छा लगा!
द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप इंडिया गेट से भी विशाल यानी उम्मीद से बड़े जिस स्ट्रक्चर की बात कर रहे हैं, वो 2026 के आखिर में अमेरिका की आजादी की 250वीं सालगिरह पर अमेरिका का नई पहचान और नया निशान हो सकता है.
कैसा होगा स्ट्रक्चर?
ट्रंप इस योजना पर लंबे समय से चर्चा कर रहे थे. पिछले महीने ही उन्होंने पोलिटिको से बातचीत में कहा था, दो महीने में कंस्ट्रक्शन शुरू होगा. डिजाइन का स्ट्रक्चर 165-फुट और 123-फुट हो सकता है. आइडिये को लेकर पूछे सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा था, सबसे बड़ा मॉन्युमेंट का ऑप्शन इसलिए ताकि अमेरिका आने वाले विजिटर्स पर गहरी छाप छोड़ी जा सके.
ये भी पढ़ें- Epstein Files: ट्रंप से मस्क और… तक, एपस्टीन के ‘हमाम में सब नंगे हैं’, लिस्ट में जुड़े नए ताकतवर लोगों का नाम जानकर लगेगा झटका
दिल्ली की बात करें तो यहां लाल किला, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा, लोटस टैंपल जैसी दर्जनों ऐतिहासिक इमारतें हैं, जिन्हें देखने के लिए विदेशी और भारतीय आते हैं. 2024-25 में दिल्ली के इन स्मारकों में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढकर 84 लाख से ज्यादा हो गई है. ये आंकड़ा पिछले साल से करीब तीन फीसदी ज्यादा रहा. इन 84 लाख पर्यटकों में 32 लाख सैलानी कुतुब मीनार देखने पहुंचे थे. बीते कुछ सालों से कुतुब मीनार में दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाता है, इस वजह से भी लोग रंग-बिरंगी रोशनी से सजी कुतुबमीनार देखने पहुंच रहे हैं.
